वाशिम में गैस किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, पैनिक बुकिंग से बचें नागरिक, तहसीलदार आकाश वर्मा की सख्त चेतावनी

गैस की कमी की अफवाहें बेबुनियाद हैं। प्रशासन ने सप्लाई नियमित होने की जानकारी दी है। पैनिक बुकिंग से बचें।
किन्हीराजा गाँव बनेगा सर्वांगीण विकास का मॉडल, वाशिम जिलाधिकारी कुंभेजकर का प्रतिपादन
Published on
Updated on

Washim LPG Gas Shortage: वाशिम में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इन गलत खबरों से लोगों में डर का माहौल बन गया है और गैस एजेंसियों व गोदामों पर बेवजह भीड़ लग रही है। कई लोग पैनिक बुकिंग कर रहे हैं।

लेकिन तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तालुका में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह नियमित है। तहसील कार्यालय ने बताया कि सभी बड़ी तेल कंपनियों का गैस स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आने वाले दिनों के लिए बफर स्टॉक भी सुरक्षित रखा गया है। इसलिए गैस खत्म होने की कोई संभावना नहीं है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर केवल अधिकृत वितरण एजेंसियों से ही खरीदें। बिना अनुमति बेचने वालों से खरीदने से बचें। सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर गैस सप्लाई बंद हो जाएगी या कीमतें बढ़ जाएंगी जैसे संदेशों पर विश्वास न करें। प्रशासन और साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा फिर से शुरू की जाएगी और समय पर जारी रहेगी। नागरिकों को एजेंसी या गोदाम में जाकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई एजेंसी गैस उपलब्ध नहीं है कहती है या अधिक दर पर बेचती है, तो तुरंत तहसील कार्यालय में शिकायत करें।

कोट प्रशासन का सहयोग करेंजिला प्रशासन 24 घंटे गैस सप्लाई पर नजर रख रहा है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। नागरिक धैर्य रखें और अफवाहों को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। आकाश वर्मा, तहसीलदार वाशिम।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com