Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

Gadchiroli News: गडचिरोली पुलिस की पहल से अतिदुर्गम तुमरकोठी गांव में आजादी के 79 साल बाद बिजली पहुंची है। पुलिस ने गांव में 100 बल्ब और वायर बांटकर अंधेरे को दूर कर ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ा

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Apr 28, 2026 | 02:53 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Electrification News:  राज्य के आखरी छोर पर बसे गडचिरोली जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जिसके कारण अतिदुर्गम क्षेत्र के नागरिक आज भी नारकीय यातनाएं भुगतने पर विवश है।

ऐसे में पिछले कुछ वर्षों से जिला पुलिस दल द्वारा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों तक सरकारी योजनाएं पहुंच पाए, इसके लिए जिला पुलिस दल ने विभिन्न उपक्रम चलाना आरंभ कर दिया है। एटापल्ली तहसील के हेडरी पुलिस उपविभाग अंतर्गत आनेवाले तुमरकोठी गांव के लोग बिजली के अभाव में बरसों से अंधेरे में जीवनयापन कर रहे थे।

ग्रामीणों की व्यथा को गंभीरता से लेकर पुलिस विभाग ने पहल करते हुए और महावितरण के सहयोग से इस गांव में आजादी के 79 वर्ष बाद बिजली पहुंचाई है। जिससे तुमरकोठी गांव अब बिजली से रोशन हो गया है। पुलिस विभाग की इस पहल से तुमरकोठी समेत जिले के नागरिकों ने जिला पुलिस दल के कार्य की सराहना की है।
आऊट पोस्ट स्थापित होते ही बदला जीवन जिला पुलिस दल द्वारा तुमरकोठी गांव में 19 दिसंबर 2025 में केवल 24 घंटों की कालावधि में नये पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को दोपरी परीक्षा! मई की भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर परीक्षार्थी

मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग

वर्धा में भीषण गर्मी के बीच रक्त संकट गहराया, अस्पतालों में सिर्फ 10 दिन का स्टॉक; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

लंबित मांगों को लेकर महाराष्ट्र में 85 हजार कृषि केंद्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यवतमाल जिले में व्यापक असर

पुलिस सहायता केंद्र तैयार होते ही ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता दी गई। और गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू कि किया गया। इसी बीच ग्रामीणों की बिजली की गंभीर समस्या को पुलिस विभाग ने दूर किया है। जिसके कारण गांव रोशन होने के साथ ही गांव में पानी की सुविधा और छात्रों को पढाई करने के लिये सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

100 बल्ब, होल्डर और वायर का वितरण

इसी बीच पुलिस विभाग द्वारा गांव में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित नागरिकों को 100 बल्ब, 100 होल्डर और वायर समेत आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। जिससे नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। यह उपक्रम  गडचिरोली जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी।

पुलिस उप-अधीक्षक विशाल नागरगोजे और हेडरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी योगेश रांजणकर के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ की 191 बटालियन की कंपनी के पुलिस निरीक्षक होनप्पा, तुमरकोठी थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक गोरखनाथ सुरासे, महावितरण के कनिष्ठ अभियंता रोशन मानकर समेत तुमरकोठी पुलिस ने किया है।

ये भी पढ़ें :- वर्धा में भीषण गर्मी के बीच रक्त संकट गहराया, अस्पतालों में सिर्फ 10 दिन का स्टॉक; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास

इससे पहले 16 जुलाई 2025 को मरकणार से अहेरी मार्ग पर और 17 मार्च 2026 को स्वाधिनता के 79 वर्ष बाद पुलिस दल की पहल से रापनि की बस शुरू की गई। इसके साथ ही तुमरकोठी-अहेरी मार्ग पर भी बस सेवा शुरू की गई। आम नागरिकों को यातायात की समस्या से राहत देने का प्रयास निरंतर शुरू है।

पुलिस दल के संरक्षण में जिले में कुल 559 मोबाईल टॉवर का निर्माण किया गया। वहीं कुल 424 किमी लंबाई की सड़क और 65 पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। जिला पुलिस दल द्वारा नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
– एम. रमेश, जिला पुलिस अधिक्षक, गडचिरोली

Gadchiroli police initiative brings electricity to tumarkothi after 79 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 02:53 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.