गड़चिरोली में नक्सलियों का किला ध्वस्त! C-60 कमांडो ने 2 कैंप किए तबाह, 1 नक्सली ढेर; 48 घंटे से जारी ऑपरेशन
Gadchiroli Naxal Encounter: गड़चिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। C-60 कमांडो ने दो नक्सली कैंप तबाह कर दिए। एक नक्सली मारा गया, AK-47 और SLR राइफलें बरामद हुईं। एक जवान घायल।
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली में नक्सली कैंप ध्वस्त (सौजन्य-नवभारत)
Fodewada Forest Bhamragad: वर्तमान में जिले के सीमावर्ती इलाकों में विभिन्न जगहों पर नए पुलिस सहायता केंद्रों का निर्माण किए जाने से जिले के जंगल क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां काफी हद तक कम हो गई है। ऐसे में जिले की भामरागड़ तहसील अंतर्गत आने वाले तथा गड़चिरोली-नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाड़ा जंग परिसर में बुधवार को नक्सली होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस दल के जवानों ने 3 फरवरी की रात से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया।
ऐसे में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का एक जवान घायल होने की जानकारी है। मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों के दो कैम्प को ध्वस्त किया। लेकिन घने जंगल का लाभ उठाते हुए नक्सली जंगल में फरार होने में कामयाब हो गये।
ऐसे में गुरुवार को दोबारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होकर पुलिस जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का एक जवान घायल होने की जानकारी है। इस क्षेत्र में लगतार दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर मुठभेड़ होने से परिसर के नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
शिक्षा की सौदेबाजी: ACB के जाल में फंसे भातकुली के 2 कर्मचारी, RTE प्रवेश के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े
समग्र शिक्षा अभियान के संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर भंडारा जिला स्तर पर आंदोलन
युकां का लाखांदुर तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना, नायब तहसीलदार के रवैये का विरोध
सी-60 के जवानों ने चलाई मुहिम
मंगलवार को रात के समय भामरागड़ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सी-60 के जवानों ने फोदेवाड़ा जंगल परिसर में नक्सल विरोधी मुहिम शुरू किया। ऐसे में बुधवार को सुबह के समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। विशेषत: इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों ने दो कैम्प को ध्वस्त करते हुए बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री जब्त की है।
एके-47 और एसएलआर राइफल जब्त
- बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए थे। जिससे गुरुवार सुबह से सी-60 जवानों की 4 अतिरिक्त टुकड़ियां और क्यूएटी का 1 पथक उक्त जंगल परिसर में भिजवाया गया।
- गुरुवार को सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच-बीच में मुठभेड़ हो रही। इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों को एक पुरुष नक्सली को मार गिरने में सफलता मिली है।
- इसके अलावा एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर राइफल हथियार भी जब्त किए गए है। विशेषत: इस मुठभेड में और भी नक्सली जख्मी अथवा मृत होने की संभावना पुलिस विभाग ने जताई है। अब तक मृत नक्सली की पहचान नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़ें – जिला परिषद चुनाव: पुणे, कोल्हापुर और लातूर समेत 12 जिलों में चुनावी जंग, कल होगी वोटिंग, 9 को मतगणना
शाम को हुई मुठभेड़ में जवान घायल
गुरुवार को दोपहर को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने द्वारा उक्त जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाया जा रहा था। इस बीच शाम के समय पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल के सी-60 का एक जवान घायल हो गया। विशेषत: घायल जवान को रात के अंधेरे में उपचार के लिए बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी।
