Gadchiroli Police Recruitment: उम्मीदवारों के लिए मुफ्त भोजन और ठहरने की व्यवस्था

गड़चिरोली में पुलिस भर्ती के लिए आए उम्मीदवारों के लिए मुफ्त भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 150 से अधिक युवक-युवतियां इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
Gadchiroli Police Recruitment: उम्मीदवारों के लिए मुफ्त भोजन और ठहरने की व्यवस्था
Published on: 
Updated on: 

गड़चिरोली, ब्यूरो. कोई भी युवक पुलिस भर्ती से वंचित न रहे, इसके लिए रायुकां के जिलाध्यक्ष तथा गड़चिरोली नगर परिषद के जलापूर्ति सभापति लीलाधर भरडकर ने समाजसेवा का परिचय देते हुए पुलिस भर्ती के लिए आने वाले युवकयुवतियों के लिए स्वतंत्र भोजन और निवास का प्रबंधन किया है. जिससे उनके कार्य की चहुओर सराहना की जा रही है. इस वर्ष आयोजित पुलिस भर्ती के लिए करीब 27 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

कहीं पर भी भीड़ निर्माण न हो, इसलिए पुलिस विभाग द्वारा समय पत्रक तैयार कर तड़के 4 बजे से पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में बुलाया जा रहा है. जिससे एक दिन पहले ही गड़चिरोली शहर में उम्मीदवारों का आना आवश्यक है. यहां पर अनेकों के परिजन नहीं होने के कारण उन्हें बाहर होटल व अन्य जगह पर रहना मुश्किल होता है. ऐसे उम्मीदवारों के लिए रायुकां के जिलाध्यक्ष तथा नगर परिषद के सभापति लीलाधर भरडकर ने पूर्व राज्यमंत्री तथा विधायक धर्मराव आत्राम, तनुश्री आत्राम के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय चौक स्थित एक होटल के हॉल में भोजन का प्रबंधन किया जा रहा है.

प्रतिदिन 150 से अधिक उम्मीदवार इसका लाभ ले रहे है. शुक्रवार से महिला पुलिस पद के लिए मैदानी प्रक्रिया शुरू होकर पहले ही दिन महिला उम्मीदवारों ने भी बड़े पैमाने पर इस प्रबंधन का लाभ लिया है. ऐसी जानकारी भरडकर ने दी है. विशेषत पिछले कुछ वर्षों से भरडकर द्वारा यह उपक्रम चलाए जाने से उनके उपक्रम की सराहना की जा रही है. 7 जीजीपी 8