Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में पिछड़ा वर्गीय छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, प्रमोद सालवे ने उठाई आवाज

Gadchiroli Scholarship Issue News: गड़चिरोली जिले में एससी, एसटी, ओबीसी, एनटी और एसबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति और शिक्षा शुल्क अब तक लंबित है।

  • Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Updated On: May 24, 2026 | 08:21 PM

Scholarship Issue (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli SC ST Scholarship Pending News: पिछड़ा वर्गीय विद्यार्थी एससी, एसटी, एनटी, ओबीसी तथा एसबीसी इन छात्रों का वर्ष 202526 का शिक्षा शुल्क अब भी प्रलंबित है। इस वित्तीय समस्या के चलते छात्रों के शिक्षा पर विपरित असर होता है। किसी भी देश, राज्य के विकास में छात्रों का विकास महत्वपूर्ण होता है। आज का विद्यार्थी यह कल का जिम्मेदार घटक होने से उसकी शिक्षा तथा लालन, पालन, नितीमत्त्ता, संस्कार अच्छे होना आवश्यक है। लेकिन विद्यार्थियों की ओर अनदेखी होगी तो वे देश का भविष्य तथा जिम्मेदार नागरिक कैसे तैयार हो सकते है।

ऐसी बात कहते हुए महाराष्ट्र ट्रायबल एन्ड बैकवर्ड पिपल्स एक्शन कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सालवे ने छात्रों के प्रलंबित शिक्षा शुल्क पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग उन्होने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से की है। उन्होने बताया कि, वर्ष 202526 की छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को अबतक प्राप्त नहीं हुई है। अगले वर्ष का सत्र अब शुरू हो रहा है। ऐसे समय में इस शैक्षणिक कुपोषण या वित्तीय समस्या के चलते उन्नती होने के बजाएं छात्रों में निराशा व रोष फैल रहा है। गड़चिरोली जिला आदिवासी, दुर्गम व पिछड़ा जिला है। इस जिले के विकास के लिए सरकार सभी स्तर से प्रयास कर रही है। जिससे जिले का विकास अब तेजी से होने लगा है।

एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप लंबित

वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों की समस्या बड़े पैमाने पर बढ़ गई है। इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है। आज का विद्यार्थी यह कल देश का अविभाज्य घटक होने से यह विद्यार्थी अगर आज शैक्षणिक दृष्टि से पिछे रहा तो कल का जिम्मेदार नागरिक नहीं बन पाएगा, वहीं समाज के विकास में सहयोग नहीं कर पाएगा। जिससे देश, समाज मजबूत नहीं हो पाएगा। इससे संपूर्ण समाज व देश की हानी होगी। जिससे विद्यार्थियों के विकास के लिए उनकी वित्तीय दृष्टि से अवहेलना नहीं होनी चाहिए। इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

सम्बंधित ख़बरें

प्याज की खेती में आंसुओं का सैलाब, 4 महीनों में ₹400 करोड़ स्वाहा, ₹1 किलो के भाव ने तोड़ी किसानों की कमर

मुंबई-गोवा महामार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री; 17 साल बाद भी कछुआ चाल विकास का दंश

लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार

विद्यार्थियों को परेशानी हो रही

लेकिन प्रत्यक्ष में स्थिती अलग ही नजर आ रही है। एक ओर हजारों करोड़ों की योजना प्रदर्शित कर उसे पूर्ण करने का प्रयास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियोंको आवश्यक राशी छात्रवृत्ती के माध्यम से सरकार द्वारा आपूर्ति होती है, वह आपूर्ति होने में अब अनदेखी हो रही है। जिससे पिछडा वर्ग के अनुसुचीत जाति/अनुसूचित जनजाति/ओ। बी। सी।/ एन। टी। /एस। बी। सी।/ पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़े: नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए

विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप मिलना आवश्यक

कल के उज्वल भारत के निर्माण में जिन विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है, वहीं अगर शैक्षिणिक दृष्टि से कुपोपित रहे तो देश सक्षम होने के बजाएं कमजोर होगा। इसलिए छात्रो के सर्वांगीन विकास के लिए पिछडावर्गीय विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप की राशि मिलना आवश्यक है। जिसेस अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा प्रवर्ग/ एन। टी।/ एस।बी।सी। के वर्ष 202526 के छात्रवृत्ती की राशी तत्काल अदा करने की मांग प्रमोद सालवे ने की है। अन्यथा छात्र व युवाओं में रोष बढने की बात भी उन्होने विज्ञप्ती में कहीं है।

Gadchiroli pending scholarship backward class students demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 08:01 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.