खूंखार नक्सली मालू पदा ढेर, गड़चिराेली मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की हुई शिनाख्त
Gadchiroli News: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर 48 घंटे चले नक्सल विरोधी अभियान में जिला पुलिस और CRPF ने 4 नक्सलियों को ढेर किया। मारे गए नक्सलियों पर कुल 14 लाख का इनाम था।
- Written By: आकाश मसने
मुठभेड़ के बाद बरामद नक्सली सामान (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Naxal Encounter: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कोपर्शी जंगल परिसर में करीब 48 घंटे चले नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। इसमें मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करने में सफलता मिली है। मृतक नक्सलियों पर सरकार ने 14 लाख का पुरस्कार रखा था।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कंपनी क्र. 10 का पीपीसीएम दर्जे का वरिष्ठ कैडर सदस्य मालू पदा भी शामिल है। उस पर सरकार ने करीब 6 लाख का पुरस्कार घोषित किया था।
गड़चिरोली जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाएं गए सफल मुहिम की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने पत्रपरिषद से दी। 25 अगस्त को भामरागड़ तहसील के छत्तीसगढ़ सीमा पर कोपर्शी के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली एकजुट होने की गुप्त जानकारी जिला पुलिस को मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
10 पहाड़ियों को पार कर खोजी नक्सलियों की जगह
जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एम रमेश के नेतृत्व में सी 60 के 20 तथा सीआरपीएफ की 2 टुकड़ियां 2 दिन तक करीब 30 किमी का पैदल सफर करते हुए 10 पहाड़ियों को पार कर नक्सलियों के स्थान को खोजा। इस दौरान बारिश में ही नक्सलियों से 8 घंटे तक जोरदार मुठभेड़ हुई।
जवानों का बढ़ता दबाव देख नक्सली घटना स्थल से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने पर एक पुरुष समेत 3 महिला नक्सलियों का शव तथा नक्सल साहित्य बरामद हुए। मृतक नक्सलियों के शव हेलिकॉप्टर के मदद से जिला मुख्यालय पर लाए गए।
एक समय में ही दक्षिण गड़चिरोली में सक्रिय होने वाली कंपनी 10 के 2 सदस्यों को ढेर करने में पुलिस को सफलता मिली। इस दौरान घटना स्थल से नक्सल सामग्रियां भी जब्त की गई है। इसमें एसएलआर राइफल 1, इन्सास राइफल 2, 303 राइफल 1, 92 जीवित कारतूस, 3 वॉकी टॉकी आदि समेत दैनंदिन उपयोग के साहित्यों का समावेश है।
मृतक नक्सलियों में इनका समावेश
मुठभेड़ के मृत नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। इसमें कंपनी 10 के 2 तथा गट्टा व अहेरी दलम के प्रत्येकी एक सदस्य का समावेश है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के बुर्गी (रेंगावाही) निवासी मालू पदा (41), धानोरा तहसील के बोधनीटोला निवासी क्रांति उर्फ जमूना रैनू (32), छत्तीसगढ़ के बस्तर एरिया निवासी ज्योति कुंजाम (27) तथा मंगी मडकाम (22) का समावेश है।
मृतक इन अपराधों में थे शामिल
मृतक नक्सलियों में कंपनी क्रं. का पीपीसीएम सदस्य मालू पदा पर 5 मुठभेड़, 1 हत्या, 1 आगजनी व अन्य 1 सहित कुल 8 मामलों में सहभाग था। उस पर 6 लाख का इनाम था। वहीं इसी दलम की सदस्य क्रांति हलामी का 13 मुठभेड़, 6 हत्या, 3 आगजनी व अन्य 5 सहित कुल 27 मामले दर्ज है।
यह भी पढ़ें:- तो 20 पूर्व सदस्य नहीं लड़ पाएंगे जिला परिषद चुनाव, टैबलेट बनेगा रोड़ा, नहीं मिलेगी NOC
सरकार ने उस पर 4 लाख का इनाम रखा था। अहेरी दलम की ज्योति कुंजाम पर 7 मुठभेड़, 1 हत्या सहित कुल 8 मामले दर्ज है। 2 लाख का इनाम था। गट्टा दलम की सदस्या मंगी मडकाम पर 2 मुठभेड़ व अन्य 1 सहित कुल 3 मामले दर्ज है। सरकार ने उस पर 2 लाख का इनाम रखा था।
5 वर्ष में 91 नक्सलियों को किया ढेर
विगत 5 वर्षों में गड़चिरोली पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किया गया है। जिससे 2021 से 2025 की अवधि में 91 नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। वहीं 128 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान गिरीधर, तारक्का नक्सल आंदोलन के बड़े नेताओं के साथ 75 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिससे उत्तर गड़चिरोली पूर्णत: नक्सल मुक्त हुई है। वहीं दक्षिण गड़चिरोली में भी अब उंगली पर गीने इतने नक्सली होने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी। शीघ्र ही संपूर्ण गड़चिरोली नक्सल मुक्त होगा, ऐसा विश्वास भी जताया।
