गड़चिरोली: वीडियो वैन के जरिए नशामुक्ति पर जनजागृति, छात्रों को तंबाकू से दूर रहने की अपील
गड़चिरोली में छात्रों को तंबाकूजन्य पदार्थ से दूर रहने के लिए वीडियो वैन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
Gadchiroli Drug Free, School Students: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध रूप से शराब और तंबाकूजन्य पदार्थों की बिक्री जारी है। इस पृष्ठभूमि में ‘मुक्तिपथ’ अभियान के तहत व्यापक जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में शराबबंदी समितियों का गठन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से वीडियो वैन के माध्यम से शॉर्ट फिल्म दिखाकर जनजागृति की पहल की जा रही है।
वर्तमान में कई स्थानों पर स्कूली छात्रों में तंबाकूजन्य पदार्थों की लत बढ़ने की चिंता सामने आई है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों में वीडियो वैन भेजकर छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार
संभाजीनगर के मिटमिटा सफारी पार्क: 100 एकड़ में पशुओं के लिए तैयार हो रहा प्राकृतिक आवास, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे
इस दौरान छात्रों को तंबाकूजन्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ ही नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
वीडियो वैन के जरिए ‘यमराजाचा फास’ और ‘शाब्बास रे गण्या’ जैसी मनोरंजनात्मक लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी तरीके से समझाया जा रहा है।
