अस्पताल में जड़ा मिला ताला, विधायक के औचक निरीक्षण में खुली पोल; लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

Gadchiroli Health News: कुरखेड़ा के अंगारा स्वास्थ्य पथक में विधायक रामदास मसराम के औचक निरीक्षण के दौरान ताला लटका मिला विधायक ने नाराजगी जताते हुए ZP CEO से दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की
MLA Ramdas Masram found Angara Health Center locked during a surprise visit at 5 PM. Following complaints of poor service, he has ordered strict action against the staff.
विधायक रामदास मसराम (सोर्स: नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli Healthcare Crisis MLA Ramdas Masram: गड़चिरोली कुरखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले अंगारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य पथक संदर्भ में अनेक शिकायते प्राप्त होने के बाद आरमोरी विस क्षेत्र के विधायक रामसदास मसराम ने स्वयं अस्पताल को भेट दी।

लेकिन विधायक के भेट के दौरान अस्पताल को ताला जड़ा हुआ दिखाई देने से विधायक ने सीधे जिप के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की सूचना दी है। अंगारा यह गांव दुर्गम क्षेत्र में बसा होकर इस गांव का मालेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समावेश है।

वहीं अंगारा गांव में स्वास्थ्य पथक कार्यरत है। इस स्वास्थ्य पथक में वैद्यकीय अधिकारी, औषधनिर्माता, स्वास्थ्य सेविका और कम्पाऊंडर आदि कार्यरत है। उक्त स्वास्थ्य पथक में अंगारा समेत परिसर के खड़की, सावतला, डोलडोंगरी आदि गांवों के नागरिक उपचार के लिये आते हैं।

विशेषत प्रसुति समेत विभिन्न गंभीर बिमारी से ग्रस्त गड़चिरोली मरीज भी उपचार के लिये आते हैं। लेकिन यहां पर अधूरा उपचार कर मरीजों को रेफर किये जाने की शिकायत नागरिकों ने विधायक रामदास मसराम से की। नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर विधायक मसराम स्वयं शाम 5 बजे के दौरान अस्पताल में पहुंचे।

लेकिन अस्पताल के प्रवेश द्वार को ताला जड़ा होकर अस्पताल बंद दिखाई दिया। इस मामले से गुस्साए विधायक ने कुरखेड़ा के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क कर सवाल पुछा। लेकिन समाधानकारक जवाब नहीं मिलने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीधे जिप के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे को फोन लगाया।

और इस मामले की शिकायत करते हुए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण और दुर्गम परिसर के नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जरूरी है।

लेकिन इस तरह की लापरवाही बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं की जाएगी, ऐसी चेतावनी विधायक रामदास मसराम ने दी है। इस समय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम, समाजसेवी धनपाल मिसार समेत स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com