Korchi Water Crisis News: गड़चिरोली कोरची शहर में पानी की किल्लत पर प्रशासन ने उपाययोजना करना शुरू किया है। कोरची के तहसीलदार तथा कोरची नपं के प्रभारी मुख्याधिकारी प्रशांत गड्ड ने नपं के जलापूर्ति केंद्र को भेंट देकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति यंत्रणा की तकनीकी दिक्कत जानी वहीं जलापूर्ति सुचारू रखने व समस्या हल करने की सूचना दी। कोरची शहर के वार्ड क्र। 2, 11 तथा 13 में विगत कुछ दिनों से जलसंकट की गंभीर समस्या निर्माण हुई थी।
जिससे इस क्षेत्र के नागरिकों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, ऐसी शिकायत तहसीलदार तथा प्रभारी मुख्याधिकारी को प्राप्त हुई थी। जिसके चलते वे स्थिति को जानने के लिए स्वयं जलापूर्ति केंद्र पर पहुंचे।
इस दौरान वे पानी टंकी में उतरकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी वितरण व्यवस्था में कुछ जगह देखभाल का अभाव तथा तकनीकी दोष निर्देशन में आए। इस पर मुख्याधिकारी ने संबंधित तकनीकी कर्मचारी को मरम्मत के कार्य तत्काल पूर्ण करने की सूचना की।
वहीं जलापूर्ति सुचारू रखने संदर्भ में सूचना दी गई। बॉक्स हेतुटैंकर से होगी जलापूर्ति इस दौरान अस्थायी जलसंकट दूर करने के लिए टैंकर द्वारा जलापूर्ति करने का नियोजन नगर पंचायत ने किया है।
बंद हुए सोलर नल योजना फिर से शुरू करने तथा नए हैंडपंप व बोरवेल के कार्य तत्काल पूर्ण करना, जल वाहिनी का रिसाव रोकना आदि कार्यों को गति देकर पानी की समस्या हल करने का प्रयास किया जा रहा है।