गड़चिरोली में गौण खनिजों की खुली लूट! विधायक नितिन राउत बोले- माफिया उत्खनन कर रहे और ‘सरकार सो रही है’
Gadchiroli Illegal Mining: गड़चिरोली में गौण खनिज की लूट पर विधायक नितिन राउत का विधानसभा में हल्लाबोल। बोले- खनिज माफियाओं के आगे सो रही है सरकार, पर्यावरण को बड़ा खतरा।
- Written By: प्रिया जैस
विधायक नितिन राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Vidhan Sabha: गड़चिरोली जिले में पत्थर इकट्ठा करने के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे जंगल और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस पृष्ठभूमि में खनिज माफियाओं की गतिविधियों पर सरकार लगाम लगाएगी या नहीं, यह सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा है।
विधान सभा के प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए डॉ. नितिन राऊत ने कहा कि गड़चिरोली का घना जंगल पूरे महाराष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इन्हीं जंगलों से पर्यावरणीय संतुलन बना हुआ है। लेकिन हाल के दिनों में पत्थर इकट्ठा करने के नाम पर जमीन की ऊपरी परत बड़े पैमाने पर खोदी जा रही है और वास्तव में खनिजों की खुली लूट चल रही है।
ग्रामवासियों की पहल से कार्रवाई
डॉ. राउत ने बताया कि कुछ स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए खनिज चोरी करने वाले ट्रैक्टरों को पकड़कर प्रशासन के हवाले किया है। यह बेहद गंभीर मामला है और प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल औपचारिक कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस अवैध उत्खनन के पीछे की पूरी श्रृंखला का खुलासा होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: सिरोंचा के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग, 75 साल बाद भी सड़क का इंतजार; सीपीआई का ज्ञापन
गड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
गड़चिरोली में नर्स बनी जीवनरक्षक, संकट की घड़ी में दिखाया साहस, सीपीआर देकर बचाई प्रसूता
गड़चिरोली में अवैध एचटीबीटी कपास बीज तस्करी का भंडाफोड़, 7.20 लाख का माल जब्त
यह भी पढ़ें – बड़ी घोषणा: महाराष्ट्र में महिला किसानों को मिलेगा ‘कानूनी दर्जा’, सुनेत्रा पवार पेश करेंगी विशेष विधेयक!
पर्यावरण के साथ राजस्व को भी नुकसान
पत्थर इकट्ठा करने के नाम पर खनिजों की बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। इससे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी का भी भारी नुकसान हो रहा है। डॉ. नितिन राउत ने सवाल उठाया कि खनिज चोरी रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी या नहीं।
