Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त

Gadchiroli Illegal Gambling: गड़चिरोली में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। कुरखेडा के जंगल में छापेमारी कर 22 जुआरी गिरफ्तार, 71.85 लाख रुपये का माल जब्त।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 22, 2026 | 09:44 AM

गड़चिरोली अवैध जुआ अड्डा कार्रवाई( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Police Raid: गड़चिरोली जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के निर्देश पर एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) और जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इसी के तहत कुरखेडा पुलिस थाना क्षेत्र में बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया गया।

जंगल में चल रहा था जुआ अड्डा

पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुरखेडा थाना क्षेत्र के खेडेगांव के जंगल परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ चलाया जा रहा है। इस जुआ अड्डे का संचालन कुरखेडा निवासी एजाज शेख उर्फ कात्या कर रहा था, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से यह अवैध कारोबार चला रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और टीम गठित की।

एलसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एलसीबी पथक और कुरखेडा पुलिस ने संयुक्त रूप से जंगल क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन घेराबंदी के चलते कोई भी भाग नहीं सका।

सम्बंधित ख़बरें

ED को लगा बड़ा झटका, अपीलीय न्यायाधिकरण ने बिल्डर अविनाश भोसले की संपत्तियां रिलीज करने का दिया आदेश

बुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी

पंढरपुर विकास कार्यों में लाएं तेजी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश, युवा शक्ति जागर यात्रा का भी आगाज

नागपुर में तेज रफ्तार बस बनी काल, जीरो माइल पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से युवक की गई जान

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी एजाज शेख उर्फ कात्या सहित कुल 22 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लाखों रुपये का माल जब्त

इस छापेमारी में पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपियों के पास से कुल 71 लाख 85 हजार 330 रुपये का माल जब्त किया गया है, जिसमें नगद रकम, मोबाइल फोन, वाहन और जुआ खेलने के अन्य उपकरण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-बुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी जुआ कार्रवाई में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध जुआ कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध व्यवसाय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Gadchiroli illegal gambling raid kurkheda 22 arrested 71 lakh seized maharashtra news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli district
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Police Raids

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.