राष्ट्रीय महामार्ग पर पशुओं का डेरा, हादसे का बढ़ा खतरा, गड़चिरोली प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Gadchiroli News: गड़चिरोली के चंद्रपुर, धानोरा, चामोर्शी मार्ग पर NH कार्य लगभग पूर्ण, लेकिन आरमोरी मार्ग अब भी ठप। साथ ही, मार्गों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बन रहा है परेशानी की वजह।
gadchiroli-highway-construction-cattle-issue-traffic-trouble
हाइवे पर खड़ी गायें (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली शहर के मुख्य मार्गो पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य शुरू है। चंद्रपुर, धानोरा और चामोर्शी मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य लगभग पूर्ण हो गया। वहीं आरमोरी मार्ग पर उक्त कार्य को शुरूआत नहीं हुई। लेकिन दूसरी ओर आए दिन राष्ट्रीय मार्ग पर पशुओं का डेरा दिखाई दे रहा है। जिससे कारण आवागमन करने वाले वाहनधारक समेत राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय महामार्ग के निर्माण के पश्चात भी आवारा पशुओं की समस्या हल नहीं हुई है। राष्ट्रीय महामार्ग पर विभिन्न स्थानों पर आवारा मवेशी अपना डेरा डाल देते है। जिसके कारण नागरिकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशु बीच सड़क पर या डिवायडर पर बैठे रहने के कारण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।

नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कारण वाहनधारक पूरी तरह त्रस्त हो गये है। जिससे नप प्रशासन गंभीरता से ध्यान देकर पशुओं का बंदोबस्त करें, ऐसी मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

यहां लगता रहता है पशुओं का डेरा

शहर में पशुओं ने भी अपनी जगह निश्चित कर ली है। प्रमुखता से पशु चंद्रपुर मार्ग के जिला अस्पताल समीपस्थ, आईटीआई चौक और बाजार चौक में मुख्य मार्ग पर बैठ जाते है। वहीं चामोर्शी मार्ग पर वीर बाबूराव शेडमाके चौक व विज्ञान महाविद्यालय समीपस्थ अपना डेरा जमा लते है। साथ ही धानोरा मार्ग के बसस्थानक परिसर में भी मवेशियों का जमावड़ा रहता है।

विशेषत: इन मार्गो पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मवेशी सड़क पर बैठे होने के कारण अनेक बार शहर में दुर्घटनाएं भी घटी है। जिससे अब इस मामले को नगर परिषद प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

तेजी से दौड़ रहे वाहन

शहर के चंद्रपुर और धानोरा मार्ग पर राष्ट्रिय महामार्ग का कार्य पूर्ण हो गया है। ऐसे में धानोरा मार्ग पर बसस्थानक के साथ अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण इस परिसर में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

वहीं चंद्रपुर मार्ग के कॉम्पलेक्स परिसर में जिलाधीश कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, जिला अस्पताल, न्यायालय समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय होने के कारण इस क्षेत्र में वाहनों को आवागमन अधिक बढ़ गया है। लेकिन इन मुख्य मार्ग पर एक भी जगह पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिससे वाहन तेजी से दौड़ते नजर आ रहे है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com