गड़चिरोली में गूंजेगा ‘अगले बरस तू जल्दी आ…’, आज होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन भी तैयार
Gadchiroli News: गड़चिरोली में गणेश विसर्जन का उत्सव जोरों पर है। घरेलू गणपति की विदाई जारी, सार्वजनिक मंडलों की तैयारी पूरी। "गणपति बप्पा मोरया" की गूंज से माहौल भक्तिमय।
- Written By: आकाश मसने
फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Ganesh Utsav News: गड़चिरोली जिले में गणेशोत्सव की धूम शुरू है। अब बप्पा को विदा करने का दौर समीप आ चुका है। जिले में घरेलू गणपति का विसर्जन जारी है। वहीं अब सार्वजनिक मंडलों के गणपति का विसर्जन तैयारी मंडलों ने की है।
जिले में पिछले 2 दिनों से विसर्जन का दौर शुरू हुआ है। इस दौरान शुक्रवार को 10वें दिन तथा 6 सितंबर को अनंत चतुदर्शी के दिन बड़े पैमाने पर विसर्जन होते है। जिसके चलते अब जिले में सर्वत्र ‘गणपति बप्पा मोरया…, अगले बरस तू जल्दी आ…’ की गूंज सर्वत्र सुनाई देने वाली है। विसर्जन को लेकर भक्तगणों में उत्साह नजर आ रहा है।
गणेश चतुर्थी के दिन 27 अगस्त को गणपति बप्पा विराजमान हुए है। बप्पा को विराजित हुए 9 दिनों का समय बीत चुका है। अब बप्पा के लौटने का दौर जारी है। जिले में घरेलू गणेश का विसर्जन किया जा रहा है। लेकिन सार्वजनिक मंडलों के गणपति का विसर्जन 10 दिन पश्चात ही होता है। जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन रैली की धूम रहने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
वैसे सार्वजनिक मंडलों के गणेश विसर्जन की शुरुआत गुरुवार से हुई है। यह विसर्जन 6 सितंबर तक चलने वाला है। लेकिन 5 व 6 सितंबर यह दिवस विसर्जन के नजरिये से महत्वपूर्ण होने के कारण 2 दिन गड़चिरोली शहर के साथ जिलेभर में विसर्जन रैली की धूम रहने वाली है।
6 को सर्वाधिक विसर्जन
जिलेभर में गणेश विराजित हुए है। अब गणेश को विदा करने का समय आया है। जिससे जिले में गुरुवार से विसर्जन का दौर प्रारंभ हुआ है। शुक्रवार को 3 सार्वजनिक मंडलों के गणेश का विसर्जन किया गया। शनिवार को अनंत चतुदर्शी होने के चलते इस दिन सर्वाधिक गणेश विसर्जन होने वाले है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में महाराष्ट्र के 6 टीचर हुए सम्मानित, राष्ट्रपति ने देशभर के 81 शिक्षकों को दिया पुरस्कार
शहर के 13 व ग्रामीण अंचल के 20 सार्वजनिक गणेश मंडल के गणेश का विसर्जन होने वाला है। अनंत चतुदर्शी के बाद 7 सितंबर को भी विसर्जन का दौर कायम रहने वाला है। इस दिन शहर के 7 तथा ग्रामीण अंचल के 8 गणेश विसर्जन होने वाले है।
पुलिस का रहेगा तगड़ा बंदोबस्त
जिले समेत गड़चिरोली जिला मुख्यालय में पिछले दो दिनों से गणेश मूर्ति के विर्सजन की धूम हो गयी है। ऐसे में विर्सजन रैलियां शांतिपूर्ण तरीके से निकले इसलिए शहर में पुलिस विभाग द्वारा तगड़ा बंदोबस्त रखा गया है। वहीं विर्सजन के आखिरी दिन तक पुलिस बंदोबस्त रहेगा, ऐसा जानकारी पुलिस विभाग से मिली है।
गड़चिरोली शहर में गणेश मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके होने के लिए थानेदार विनोद चव्हाण ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों समेत होमगार्ड को तैनात किया है।
