जमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू
Farmers Land Acquisition Protest: गड़चिरोली और चामोर्शी तहसील के हजारों किसानों ने प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।
- Written By: केतकी मोडक
गढ़चिरौली में किसान विरोध-प्रदर्शन करते हूूए (सोर्स - नवभारत)
Farmers Take To The Streets To Save Their Land In Gadchiroli: प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं, एमआईडीसी और हवाई अड्डे के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में किसानों ने बुधवार को जोरदार आंदोलन छेड़ दिया। किसान संघर्ष कृति समिति के नेतृत्व में हजारों किसानों ने गांधी चौक से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और वहां पहुंचकर बैलगाड़ियों सहित अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के चलते जिला मुख्यालय क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
किसानों की भारी भीड़ और आंदोलन की संभावित तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी गड़चिरोली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। सुबह से ही गड़चिरोली और चामोर्शी तहसील के किसान गांधी चौक पर एकत्रित होने लगे थे। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट तक निकाले गए विशाल मोर्चे में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। आंदोलन लंबे समय तक चलने की संभावना को देखते हुए कई किसान अपने परिवारों के साथ बैलगाड़ियों में खाद्यान्न, पीने का पानी तथा भोजन बनाने का सामान लेकर धरना स्थल पर पहुंचे।
भीषण गर्मी के बावजूद किसानों का उत्साह और संकल्प कायम रहा। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाड़े कर रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली किसान संघर्ष कृति समिति पिछले कई महीनों से भूमि अधिग्रहण के विरोध में विभिन्न प्रकार के आंदोलन चला रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
अब आवारा कुत्तों के शरीर में लगेगी माइक्रोचिप, अहिल्यानगर के संगमनेर नगर परिषद में शुरू हुआ अनोखा मिशन
पुणे के मॉडल स्कूल का निर्माण अधूरा, 1.26 करोड़ मंजूर फिर भी छात्रों की सुरक्षा पर खतरा
Gondia News: गोंदिया में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 31 जुलाई के बाद शुरू होगी कार्रवाई
विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन अपनी जमीन बचाने के लिये आखरी विकल्प बताते हुए गड़चिरोली और चामोर्शी तहसील के हजारों किसानों ने गुरूवार को जिलाधीश कार्यालय पर मोर्चा निकालकर बेमियादी ठिय्या आंदोलन छेड़ दिया है। इस आंदोलन को तेली, कुणबी और कलार समाज के विभिन्न संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा कांग्रेस समेत अनेक विपक्षी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों के समर्थन में खड़े दिखाई दिए।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर आपत्ति
- धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए महेंद्र ब्राह्मणवाड़े ने सरकार की नीतियों की आलोचना की।
- उन्होंने कहा कि, गडचिरोली तहसील के हिरापुर, गुरुवाला, राखी और शिरपूरचक क्षेत्र में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का स्थानीय किसान विरोध कर रहे हैं।
- उन्होंने आरोप लगाया कि, चामोशीं तहसील के भेंडाला क्षेत्र के 14 गांवों ने अपनी जमीन देने से स्पष्ट इनकार कर दिया है, इसके बावजूद सरकार ने जयरामपुर क्षेत्र के 13 अन्य गांवों में भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
- किसानों का कहना है कि, उनसे कोई व्यापक चर्चा किए बिना केवल औद्योगिक परियोजनाओं के हित में उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं:- क्या आंकड़ों के खेल में कांग्रेस दे पाएगी भाजपा को मात? 976 मतदाताओं वाली विधान परिषद सीट पर राजनीतिक घमासान
मांगे हल होने तक डटे रहेंगे किसान
अपनी उपजाऊ जमीन को बचाने के लिये दोनों तहसीलों के किसान बैलगाडी और अनाज लेकर आंदोलन में शामिल हुए है। जब तक किसानों के हित में निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, ऐसी चेतावनी आंदोलनकर्ता किसानों ने दी है। आंदोलनकर्ता किसानों की बड़ी तादात को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा शहर के मुख्य चौक समेत विभिन्न जगह और आंदोलनस्थल पर तगडा बंदोबस्त रखा गया।
