बाघ के हमले में किसान की मौत (सौजन्य-नवभारत)
चामोर्शी: गड़चिरोली जिले के जंगलों में विगत कुछ वर्षों में बाघ का आतंक समाप्त नहीं हो रहा है। पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न वनक्षेत्र में बाघ के दिखाई दे रहे है, जिससे जिले में बाघ की दहशत जारी है। ऐसे में चामोर्शी तहसील के गणपुर में एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार की देर रात के दौरान उजागर हुई। मृतक किसान का नाम गणपुर निवासी संतोष भाऊजी राउत (45) है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह के दौरान किसान संतोष राउत अपने खेत पर खेती का काम करने गया था। लेकिन देर शाम होने के बावजूद वह घर नहीं लौटा। जिससे उसके परिजन खेत परिसर में जाकर खोजबीन करने पर संतोष का शव खेत परिसर में दिखाई दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस व वनविभाग को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग व पुलिस दल घटनास्थल पर दाखिल हुआ। मामले का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के चलते परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है।
चामोर्शी तहसील के जंगल में पिछले कई दिनों से बाघ का विचरण है। ऐसे में शनिवार को गणपुर के खेत परिसर में बाघ ने किसान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। जिससे इस परिसर के किसानों के साथ नागरिकों में दहशत का वातावरण है। परिसर में बड़े पैमाने पर खेती है, जिससे किसान रबी फसलों की बुआई किए है। जिससे किसानों को अक्सर खेतों में जाना पड़ता है। लेकिन बाघ के दहशत के चलते किसानों को अपनी फसलों से हाथ धोना पड़ रहा है। जिससे बाघ का बंदोबस्त करें, ऐसी मांग किसानों द्वारा की जा रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चामोर्शी तहसील के गणपुर में बाघ के हमले में किसान की मौत हुई है। घटना से परिसर में दहशत का वातावरण है। इसके साथ ही गड़चिरोली, वड़सा वनविभाग के अंतर्गत आने वाले तहसीलों में भी वनराज का मुक्त संचार है। जंगल से सटी खेती होने वाले अनेक किसानों ने रबी फसलों पर से पानी फेर दिया है। लेकिन कुछ किसान अब भी फसल ले रहे है। जिससे अनेक किसानों को बीच, बीच में बाघ के दर्शन हो रहे है। वन्यजीवों के विचरण से किसान चिंता में है।