-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Electricity Problem Affects Electric Vehicles Charging
बिजली बंद होते ही रुक जाते हैं ई-वाहन, गड़चिरोली में गाड़ियों को चार्ज करना बना चुनौती
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली के दुर्गम गांवों में बिजली की अस्थिरता से ई-वाहन चार्जिंग मुश्किल हो गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने पर 2–3 दिन तक बहाल नहीं होती, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ई-वाहन कम हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Electric Vehicles Charging Problem: गड़चिरोली नक्सलग्रस्त जिला होने के कारण बिजली की समस्या न होने के बाद भी जिले के दुर्गम परिसर के गांवों में बिजली की समस्या गंभीर बन गयी है। यदि एक बार बिजली आपूर्ति बंद होने पर 2 से 3 दिन तक बिजली पूर्ववत शुरू नहीं हो पाती है। ऐसे स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कैसे करें, ऐसा प्रश्न निर्माण होता है। जिससे कारण आज भी जिले के दुर्गम और ग्रामीण परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या कम है।
गड़चिरोली जिले के अधिकत्तर गांव जंगल से घिरे हुए है। इन गांवों को सड़क किनारे जंगल से बिजली आपूर्ति की गई है। ऐसे में वातावरण में बदलाव होकर तूफान अथवा बारिश होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। 2 से 3 दिन तक बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू नहीं होने के कारण गांवों में अंधेरा छाया रहता है।
जिले में पिछले कुछ वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ गया है। जिले में 5 हजार 621 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन है। वहीं तीन पहिया वाहनों की संख्या 360 से अधिक है। तो करीब 50 से अधिक चौपहिया वाहन है।
सम्बंधित ख़बरें
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
गड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार
El Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित
गड़चिरोली के मूलचेरा में रंगदारी मामले से वन विभाग में हड़कंप, ACB ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी की संख्या बढ़ने के बाद भी ग्राहकों को उक्त वाहन चार्जिंग करने के लिए बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होगी तो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बिजली कहां से लाए? ऐसा प्रश्न निर्माण हो गया है। जिससे दुर्गम व ग्रामीण परिसर के नागरिक इलेक्ट्रिक वाहन नहीं खरीद रहे है।
6,000 से अधिक वाहनों की संख्या
जिले में करीब 5 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। चौपहिया वाहनों की संख्या भी अब बढ़ते दिखाई दे रही है। शहरी परिसर के नागरिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी को प्राथमिकता दे रहे है। कुछ ग्रामीण परिसर के नागरिक भी उक्त वाहन खरीदी करने पर भी ग्रामीण परिसर में बिजली की समस्या कायम होने के कारण चार्जिंग करने के लिए उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- ‘दिवाली पर हिंदुओं से ही खरीदें सामान’, NCP विधायक के बयान पर मचा बवाल, अजित पवार ने लगाई फटकार
2 से 3 दिन तक बत्ती गुल
आंधी अथवा बारिश होने पर नागरिकों को अंधेरे में रात बितानी पड़ती है। कुछ गांवों में तो दो-तीन दिन तक बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू नहीं हो पाती है। इस परिसर के नागरिकों में बिजली समस्या को लेकर तीव्र नाराजगी है। ऐसे में ग्रामीण परिसर के कुछ नागरिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी करने पर बिजली की अभाव में वाहन चार्जिंग का प्रश्न निर्माण हो रहा है।
शहर में बढ़ रही संख्या
पेट्रोल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन बेहतर होने का नागरिकों का अनुभव है। जिसके कारण इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ने दिखाई दे रही है। शहर में 5 शोरूम है। यहां पर अलग-अलग कंपनियों की इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। इन वाहनों पर सरकार अनुदान देती है।
Gadchiroli electricity problem affects electric vehicles charging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














