Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली: विकास कार्य फास्टट्रैक पर, वनाधिकार किसानों को जल्द मिलेगी फार्मर आईडी जारी निर्देश दिए गए निर्णय

Farmer ID Forest Land: मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गड़चिरोली के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय स्तर की लंबित फाइलों को निपटाने और किसानों को तत्काल फार्मर आईडी देने के निर्देश दिए।

  • Author By mayur rangari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 17, 2026 | 08:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Development News: गड़चिरोली जिले में विकास कार्यों से जुड़ी मंत्रालय स्तर की सभी लंबित फाइलों को फास्टट्रैक पर लेकर शीघ्र निपटाने के स्पष्ट निर्देश राज्य के मुख्य सचिव तथा पालक सचिव राजेश अग्रवाल ने दिए। साथ ही वनाधिकार प्राप्त किसानों को तत्काल फार्मर आईडी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर, जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राजस्व, खनन, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, खेल एवं स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी फाइलों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

मुलचेरा: बारसवाड़ा जंगल में बाघ का हमला, गाय को बनाया शिकार; महुआ संकलन के सीजन में ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

गड़चिरोली में झिंगानुर परिसर के 3 गांवों में भीषण जलसंकट, टैंकर से हो रही जलापूर्ति; प्रशासन की अनदेखी से रोष

वाशिम में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू, मुहूर्त पर मिला 7,000 का भाव; खरीफ की तुलना में किसानों को मिली राहत

गड़चिरोली में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन जारी, जानें लक्षण और सुरक्षा के उपाय

जिले में जिप, निर्माण, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों में रिक्त पदों को मई अंत तक भरने के निर्देश भी दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को समन्वय के साथ तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण तथा पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित किस्तों के लिए केंद्र से समन्वय करने को कहा गया।

अपर मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर ने बताया कि विकास कार्यों की प्रगति के लिए जिले का विशेष दौरा किया जा रहा है। जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले की परियोजनाओं की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े रहे।

Gadchiroli development projects fast track chief secretary farmer id

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 07:40 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.