Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन जारी, जानें लक्षण और सुरक्षा के उपाय

District Health Department: गड़चिरोली में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लू के लक्षणों की पहचान करने और बचाव के लिए खान-पान व सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Author By mayur rangari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 17, 2026 | 05:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli  Heatwave Prevention News: गड़चिरोली में विगत कुछ दिनों से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बढ़ते तापमान के कारण गंभीर परिणाम निर्माण हो सकते है। बढ़ते तापमान, तपिश की ओर अनदेखी न करें, लू को टालने के लिए दिए गए उपाययोजना पर अमल कर आवश्यक सतर्कता बरते व सुरक्षित रहे, ऐसा आह्वान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है। बढ़ती तपिश के चलते लू लगने का खतरा रहता है।

लू के प्रमुख लक्षण

बढ़ती धूप व गर्मी के दौर में शरीर को शीतल रखने के लिए आवश्यक ध्यान रखना जरूरी है। खासकर उम्र दराज नागरिक, बच्चों पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। लू के आम लक्षण यह होते है। वरिष्ठ नागरिकों में मानसिक संवेदनशीलता, दिशाहीनता, संभ्रम, चिड़चिड़, झटका आना, थकान महसूस होना, अत्याधिक प्यास लगना, शरीर का तापमान 40 से अधिक या 104 फै।, सिर में व्यापक दर्द, चक्कर आना, बेहोश होना, अशक्त होना, उल्टियां होना, हृदय गति बढ़ना आदि लक्षण होते हैं। यह लक्षण दिखते ही आवश्यक उपाययोजना करना जरूरी है।

बच्चों में लू के लक्षणबच्चों में लू के लक्षण इस प्रकार होते है, जिसमें भूख न लगना, व्यापक चिड़चिड़ होना, पेशाब न होना, आंखों के समक्ष अंधुकता आना, सुस्ती आना, मानसिक संभ्रम जैसी स्थिति, झटका आना किसी भी जगह से खून आना आदि लक्षण है।

सम्बंधित ख़बरें

कोरची में 4.77 करोड़ की लागत से बनी पंचायत समिति की इमारत 10 साल से धूल फांक रही, अब जंगल में तब्दील हुआ परिसर

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से 40,776 मरीजों को 333 करोड़ की मदद, गंभीर बीमारियों में बड़ी राहत

गड़चिरोली आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र बना नागोबा देवस्थान, जानें क्या है जमीन में समाई महिला की कथा

Child Mental Health: पढ़ाई के बोझ से डरने लगा है आपका बच्चा? पेरेंट्स के लिए ये बातें जानना है बेहद जरूरी

इस दौरान अकेले रहने वाले वृद्ध या बीमार लोगों पर ध्यान रखे। शरीर को ठंडा रखने के लिए पंखा या गीले कपड़े का उपयोग करें, घर को शीतल रखें, रात में पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें, खिड़कियां खुली रखें, दिनभर नीचले मंजील पर रहने का प्रयास करें।

बचाव के लिए जरूरी उपाय

आहर के संदर्भ में रखें विशेष ध्यान लू से बचने के लिए अधिक प्रथिनेयुक्त अन्न को टाले, वहीं बासी खाना न खाएं, चाय, कॉफी तथा कार्बोनेटेड शीतपेय को टाले, क्योंकि, वह शरीर को हानी पहुंचा सकते है।

भोजन पकाने की जगह में हवां आए, ऐसी सुविधा करें, दरवाजे, खिड़कियां खुली रखें, धूपकाले में बाहर घूमने जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। जिसमें साथ में पेयजल, जूस साथ रखें, हाइड्रेटेड रहे। वहीं पतले, सैल सुती कपड़े पहने, सूरज की रोशनी से सीधा संपर्क टालने छाता/टोपी/टॉवेल आदि से अपना सिर ढके आदि उपयोजना करना जरूरी है।

खानपान में रखें सावधानी

गर्मी से परेशानी होने पर करें मदद तपिश के दौरान किसी को परेशानी होने पर इस तरह मदद करें। जिसमें संबंधित व्यक्ति को शीतल जगह ले जाए, शरीर के अधिक से अधिक हिस्से पर अथवा कपड़े पर शीतल पानी छिड़के, संभव हो तो उस समय उस व्यक्ति को हवा डालते रहे, सहुलियत के जगह लेटाकर उसके कपड़े ढीले करें, तापमान कम करने उसे द्रव पदार्थ दें, शीतल पानी की पट्टियां बांधे, शरीर में तापमान बढ़े, बेहोश, पसीना आना रुके व्यक्ति नजर आने पर तत्काल 108/102 इस क्रमांक पर संपर्क करें, अथवा समीप के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को दाखिल करें ऐसा आह्वान भी किया गया है।

Gadchiroli health department heatwave advisory symptoms prevention tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 05:10 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Health News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.