12वीं राज्यशास्त्र पेपर में बड़ा फर्जीवाड़ा! परिचर की जेब से मिली उत्तर कॉपी, 3 शिक्षकों समेत मामला दर्ज
Gadchiroli Board Exam Copy: चामोर्शी के बोमनवार कॉलेज में 12वीं पेपर लीक और कॉपी मामला। CEO सुहास गाडे ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, 3 शिक्षकों और परिचर पर FIR।
- Written By: प्रिया जैस
परीक्षा में नकल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chamorshi Police Station FIR: कक्षा 12वीं के राज्यशास्त्र विषय के पेपर मामले में जिले की चामोर्शी तहसील मुख्यालय स्थित जा. कृ. बोमनवार महाविद्यालय में गंभीर फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर ही उत्तरों की कॉपी परिचर के जेब में मिलने से महाविद्यालय के धांधली का पर्दाफाश होकर इस मामले के चलते शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है।
इस मामले में 20 फरवरी को चामोर्शी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होकर परिचर समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कॉपी मामले से शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गयी है।
18 फरवरी को कक्षा 12वीं का राज्यशास्त्र विषय का पेपर था। इस बीच चामोर्शी शहर स्थित जा. कृ. बोमनवार महाविद्यालय में पेपर शुरू किया गया। इसी दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने परीक्षा केंद्र को अचानक भेंट दी। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जहां संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिया स्कूल का परिचर केडझरकर की उन्होंने जांच की। जहां परिचर के जेब से राज्यशास्त्र विषय के उत्तर की कॉपी दिखाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
‘स्टील हब’ परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उपजाऊ जमीन बचाने आंदोलन तेज
पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस मामले से प्रशासन में खलबली मच गई। प्राथमिक जांच के अंत में परिचर ने अन्य शिक्षकों का समावेश होने की बात कबूल की। जिसके बाद चामोर्शी पुलिस थाने में 20 फरवरी की रात 9 बजे के दौरान शिक्षक बुल्लावार, लांजेवार, किरमे समेत परिचर केडझरकर के खिलाफ महाराष्ट्र विद्यापीठ कानून अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
परीक्षा जैसे संवेदनशील प्रक्रिया में इस तरह का गंभीर मामला सामने आने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर देखरेख, गोपनीयता और शिस्त का पूरी तरह अभाव होना यह इस घटना से पूरी तरह स्पष्ट हुआ है। वहीं महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते संपूर्ण जिले में खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें – HSC Paper Leak: नागपुर में 12वीं फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर WhatsApp पर वायरल; क्या फिर से होगी परीक्षा?
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
संबंधित मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शेष पेपर उचित तरीके से संपन्न हो, इसलिए बोमनवार महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
- सुहास गाडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिप गड़चिरोली।
शिक्षकों के समावेश से महाविद्यालय पर प्रश्नचिन्ह
- कॉपी मामले में तीन शिक्षकों के नाम सामने आने से शिक्षा क्षेत्र की पारदर्शकता, जिम्मेदारी और अनुशासन संदर्भ में गंभीर प्रश्न उपस्थित हुआ है।
- जिससे छात्रों में संभ्रम का वातावरण निर्माण हुआ है। अभिभावक वर्ग द्वारा भी इस मामले संदर्भ में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
- परीक्षा केंद्र पर लापरवाही और मिलीभगत के चलते महाविद्यालय के कामकाज पर काला दाग लगकर प्रशासन को अब ठोस व पारदर्शक कार्रवाई करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है।
