दुबई में फंसा गड़चिरोली का ‘बुरेवार’ परिवार! युद्ध के साये के बीच उड़ानें रद्द, सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार
Gadchiroli Family Stuck in Dubai: दुबई में फंसा गड़चिरोली का बुरेवार परिवार। खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों के बीच उड़ानें रद्द। सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और दूतावास से मदद की गुहार।
- Written By: प्रिया जैस
दुबई में फंसा बुरेवार परिवार (सौजन्य-नवभारत)
Middle East Conflict Impact News: खाड़ी देशों में बढ़ती युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण दुबई की विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसी बीच गड़चिरोली शहर के ‘होटल रसिका’ के संचालक सुनील बुरेवार अपने परिवार समेत दुबई में फंस गए हैं। स्वदेश सुरक्षित लौटने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से सहायता की मांग की है।
सुनील बुरेवार अपनी पत्नी मेघा, बेटी मयूरा और बेटे नील के साथ 25 फरवरी को पर्यटन के लिए दुबई गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 5 मार्च 2026 को दुबई-हैदराबाद-नागपुर मार्ग से हवाई यात्रा कर वापस लौटना था। हालांकि, मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे उनकी वापसी अनिश्चित हो गई है।
फिलहाल यह परिवार दुबई के एक होटल में ठहरा हुआ है। वहां बनी युद्ध जैसी स्थिति के कारण परिवार चिंतित है। नील बुरेवार ने जिला आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे संदेश में कहा हम फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन उड़ानों के रद्द होने और लगातार आ रही युद्ध की खबरों से भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Gadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में हड़कंप: फाइलेरिया की गोलियां खाने के बाद 10 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 4 की हालत गंभीर
राज्य सरकार से किया अनुरोध
उन्होंने अपने ठहरने का पता और यात्रा से संबंधित जानकारी भेजते हुए केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस बीच जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के सहायता एवं पुनर्वास विभाग तथा भारत का विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुबई स्थित भारतीय दूतावास, अबू धाबी के माध्यम से आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
