Gadchiroli House Fire: अहेरी तहसील के जोगनगुडा उमानुर में रात के समय आग लगने के कारण घर में रखी जीवनाश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. इस घटना में तीन भाइयों का परिवार सड़क पर आ गया है. इस मामले की जानकारी मितले ही पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम ने पीड़ित परिवार की तत्काल वित्तीय मदद की है. साथ ही नुकसान का पंचनामा कर मुआवजा देने की की सूचना उन्होंने तहसीलदार को दी है.
जोगनगुडा उमानुर निवासी मलया शंकर बोरकुट, प्रसादराव शंकर बोरकुट और नागेश शंकर बोरकुट यह तीन परिवार एक घर में रहकर जीवनयापन कर रहे है. ऐसे में मंगलवार की रात अचानक घर में आग लग गई. पड़ोसियों द्वारा चिखेचिल्लाए जाने से गहरी नींद में सो रहे बोरकुट परिवार के सभी सदस्य तत्काल घर से बाहर निकल गये. जिसके कारण इस घटना में जनहानि नहीं हुई है. लेकिन इस आजगनी में घर में रखी जीवनाश्यक सामग्री समेत नगद राशि जलकर खाक हो गयी. जिसके कारण तीनों भाइयों का परिवार सड़क पर आकर उनके समक्ष जीवनयापन करने की समस्या निर्माण हो गयी है.
इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम ने तत्काल पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता की है. साथ ही उन्होंने तहसीलदार से संपर्क कर घटना का पंचनामा कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की सूचना दी है.