Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli में आंधी-तूफान का कहर, आम फसलों को भारी नुकसान, कई जगह पेड़ हुए धराशायी

Gadchiroli Hailstorm: गड़चिरोली जिले में पिछले तीन दिनों से जारी तूफानी हवाओं और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। विशेष रूप से आम की फसल को बड़ा फटका लगा है, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 08, 2026 | 03:17 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Heavy HailStorm: मौसम विभाग ने 4 मई से गड़चिरोली जिले में तूफानी हवाएं व बारिश का अनुमान जताया था, जिसके मद्देनजर बीते 3 दिनों से जिले तें आंधी-तूफानी हवाओं का कहर जारी है। इस दौरान 5 मई को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। तूफानी हवाओं के चलते अनेक जगह पेड़ धराशायी हुए। वहीं तूफानी हवाओं का फटका आम फसलों को सर्वाधिक लगा है। हवाओं से आम नीचे गिरने से किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है।

जिले में बीते माह से बेमौसम बारिश का दौर जारी है। जो मई माह में भी शुरू है। बीते दिनों जिले में तपीश काफी बढ़ गई थी। तापमान का पारा 44 अंश से पार हो गया था। जिससे नागरिक हलकान नज़र आ रहे थे। हालांकि गड़चिरोली जिले में 5 मई से मौसम में अचानक बदलाव नजर आ रहा है। दिनभर कड़ी धूप कायम रहती है, वहीं शाम के दौरान अचानक मौसम परिवर्तित होता है। आसमान में बादल छा जाते हैं, अचानक तेज हवाएं चलना व हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बीते 3 दिनों से जिले में यहीं दौर शुरू है। ऐसे में तेज हवाओं ने जिले में नागरिकों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है।

इस वर्ष आम की फसल अच्छी होने का अनुमान किसानों को था। लेकिन तेज हवाओं ने आम उत्पादक किसानों की आशा पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के कारण आम फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कुछ मात्रा में धान व सब्जी फसलों को भी इसका फटका लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

Gondia: खाद की ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने दिए निर्देश

कपास उत्पादन पर वीआईए की चिंता, वैश्विक औसत से काफी पीछे भारत; उत्पादकता बढ़ाना आर्थिक जरूरत बताया

Maharashtra SSC Result ATKT: 41,065 छात्रों को मिली ATKT, क्या कर पाएंगे कक्षा 11वीं में एडमिशन

नागपुर: मोमिनपुरा में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, JCB पर चढ़े पार्षद वसीम खान हिरासत में; इलाके में तनाव की स्थिति

भामरागड़ तहसीन में पेड़ धराशायी

5 मई को शाम के दौरान भामरागड़ तहसील के साथ ही परिसर में तेज हवाओं के साथ हुए बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस दौरान अनेक जगह पर पेड़ गिर गए। वहीं अनेक मकानों को भी नुकसान हुआ है। शाम के दौरान अचालक वातावरण में बदलाव हुआ है। तूफानी हवाएं चलना शुरू हुआ है। तूफानी हवाओं के चलते अनेक स्थानों पर पेड़ धराशायी हुए।

अनेक जगह आम के पेड़ भी गिरे। साथ ही आम के पेड़ों से आम झड़कर नीचे गिरे। जिससे किसानों का व्यापक नुकसान हुआ। वहीं बिजली तारों पर पेड़ों की टहनियां तथा पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी खंडित हुई थी। जिससे नागरिकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :- Gondia: खाद की ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने दिए निर्देश

जिले के तापमान में गिरावट

जिले में अप्रैल के आरंभ से ही तपिश बढ़ना आरंभहुआ। जो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नागरिकों को झुलसा रहा था। 26 अप्रैल को जिले में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस वर्ष का सर्वाधिक तापमान रहा। इसके पश्चात भी 4 मई तक जिले में 42 से 44 के आसपास ही तापमान रहा।
लेकिन 5 मई से तेज हवाएं व हल्की बारिश के मद्देनजर तापमान में व्यापक गिरावट नजर आ रही है। दिनभर तपिश का दौर रहता है। लेकिन तापमान 40 अंश के आसपास ही नजर आ रहा है। वहीं शाम के समय तेज हवाएं व हल्की वर्षा के चलते शीतलहरे भी चल रही है। जिससे जिले में तपिश से लोगों को कुछ राहत मिली है।

Gadchiroli heavy rain storm mango crop damage bhamragad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 03:17 PM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • Gadchirol News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.