Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मजदूर संकट से जूझ रहे गड़चिरोली के किसान, 15 हजार मासिक पर भी नहीं मिल रहे मजदूर

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 03:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: मजदूर संकट से जूझ रहे किसान स्थानीय के साथ बाहरी मजदूर भी मासिक मानधन पर काम के लिए तैयार नहीं 15,000 रुपयों की प्रति माह मांग 1.5 लाख पर पर पहुंचा वार्षिक मुआवजा

जिले में अनेक बड़े किसान खेती कार्य के लिए मासिक मानधन वाले मजदूर का उपयोग करते है. लेकिन वर्तमान में मासिक मानधन पर काम करने को स्थानीय मजदूर तैयार नहीं होने से जिले के किसानों ने बाहर जिलों के लोगों को मजदूर के रूप में लाने का प्रयास शुरू किया है.

लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. मासिक मानधन पर काम करने के लिए मजदूर नहीं मिलने के कारण किसानों में चिंता का वातावरण निर्माण होने के साथ ही खेती की राह विकट होते दिखाई दे रही है.

सम्बंधित ख़बरें

पुरगांव में सड़क निर्माण की पोल खुली, कुछ ही महीनों में उखड़ी सड़क

निफाड में 55 करोड़ का मंदिर, निमंत्रण पत्रिका में CM-DCM के नाम से मचा विवाद

भंडारा के सिविल लाइन क्षेत्र में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, 54 हजार का माल जब्त

किसनपुर लेंडीझरी में बाघ की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल

मराठी नववर्ष की शुरुआत से ही खेती सत्र प्रारंभ होता है. परपंरा नुसार गुढ़ी पाड़वा के दिन ही खेती के सूत्र हाथों में लिए जाते है. काफी वर्षों से शुरू इस परपंरा का किसान आज भी जतन कर रहे है.

जिले के अनेक किसान स्थानीय मजदूर मासिक मानधन पर काम करने के लिए तैयार नहीं होने से जिले समेत छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्यों के मजदूरों से संपर्क कर रहे है.

लेकिन कोई भी तैयार होते नहीं दिखाई दे रहे है. स्थानीय मजदूरों की मांग से बाहर जिला अथवा बाहर राज्य के मजदूर कम पैसों में काम करने के लिए तैयार होते है.और यह सभी मजदूर गुढ़ी पाड़वा के पहले ही काम पर पहुंचने के लिए आने वाले थे. लेकिन समय पर मजदूरों ने काम पर आने से इनकार कर दिया.जिससे गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों को मजदूरों के लिए भटकना पड़ रहा है.

महीने में 4 छुट्टियों की मांग

  • मजदूरी करने मजदूर नहीं आने के कारण अनेक किसानों ने मासिक मानधन पर काम करने का प्रस्ताव मजदूरों के पास रखा.
  • जहां मजदूरों ने प्रति माह 15 हजार रुपयों की मांग की. काम का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कही गई.
  • इसमें दोपहर के समय 2 घंटों तक विश्राम, प्रत्येक सप्ताह में एक छुट्टी अनुसार माह में चार छुट्टियों की मांग की है.
  • विशेषत केवल खेती कार्य किए जाएंगे, अन्य कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे, ऐसी बात मजदूरों द्वारा की जा रही है.
  • जब पैसों की आवश्यकता पड़ेगी, तब किसानों को पैसे देने होंगे. ऐसी शर्त भी मजदूरों ने रखी.
  • यह सभी शर्त मान्य करने के बाद भी मजदूर काम पर आएंगे, इसकी संभावना कम है.

Farmers grapple with labor crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.