भंडारा के सिविल लाइन क्षेत्र में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, 54 हजार का माल जब्त
सिविल लाइन क्षेत्र में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार। पुलिस ने 54 हजार रुपये का माल जब्त किया।
Bhandara District: भंडारा शहर के सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन क्षेत्र में खुलेआम चल रही गांजा बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है.
इस कार्रवाई में कुल 54 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है. पुलिस हवालदार कुरंजेकर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आर.एम. पटेल कॉलेज के पास सिविल लाइन परिसर में छापा मारा गया.
इस दौरान राजगोपालचारी वार्ड निवासी सलीम करीम सैयद 55 को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी आदित्य देशमुख सोनवाने 23 मौके से फरार हो गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के कहने पर मॉपेड की डिक्की में बिक्री के लिए गांजा रखा था.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद
भंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
भंडारा में धान फसल संकट: आंबाडी-टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग
रेत तस्करी पर शिकंजा: भंडारा पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त किए
पुलिस ने आरोपी के पास से 0.285 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 4 हजार रुपये और 50 हजार रुपये कीमत की मॉपेड जब्त की. कुल मिलाकर 54 हजार रुपये का माल बरामद किया गया.
इस मामले में भंडारा पुलिस स्टेशन में अंमली औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक चिंचोलकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की. मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.
