Gadchiroli News: वनश्री कला व विज्ञान महाविद्यालय, कोरची के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से भारतरत्न बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक समता सप्ताह के उपलक्ष्य में मानवी हक का महत्त्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य वी. टी. चहारे ने की. प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में जिप स्कूल सोहले के प्रधानाध्यापक हिराजी रामटेके उपस्थित थे. प्रमुख अतिथि के रूप में प्रा. आर. एस. रोटके, प्रा. एस. एस. दोनाडकर, प्रा. सी. एस. मांडवे व एम. डब्ल्यू. रुखमोडे आदि मान्यवर उपस्थित थे.
इस समय प्रमुख मार्गदर्शक हिराजी रामटेके ने अपने मार्गदर्शन में मानव के हक के सामाजिक, शैक्षणिक व व्यक्तिगत जीवन में महत्त्व बताया. उन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का संदर्भ देते हुए समता, न्याय तथा बंधुता मूल्यों का जतन करने का आह्वान किया.
सम्मान से जीवनयापन करने के लिए तथा भेदभाव रहित समाज निर्मिति करने के लिए मानव हक का व्यापक महत्व होने की बात कही. अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य वी. टी. चहारे ने कहा कि गुलामी की जिंदगी से बाहर निकलने के लिए व मन को नई उड़ान देने के लिए मानव हक का महत्व है.
अपने हक तथा अधिकारों के संदर्भ में जागरूक रहने के साथ ही अपने कर्तव्य को कदापि भूलने न दें. कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रा. एस. एस. दोनाडकर ने रखी. संचालन प्रा. प्रदीप चापले ने किया, आभार प्रा. आर. एस. रोटके ने माना.