Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 दिन से बिजली आपूर्ति खंडित, महिलाओं की बिजली कार्यालय पर दस्तक, विधायक मसराम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बिजली मरम्मत का कार्य ठंडे बस्ते में है। ऐसा आरोप लगाते हुए गुटेकसा की संतप्त महिलाओं ने शनिवार को बिजली कार्यालय पर दस्तक देकर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 14, 2025 | 08:58 PM

5 दिन से बिजली आपूर्ति खंडित। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: 5 दिन पूर्व कोरची तहसील में आए तूफानी हवाओं के कारण तहसील के अनेक स्थानों पर बिजली आपूर्ति खंडित हुई है। बिजली मरम्मत का कार्य ठंडे बस्ते में है। ऐसा आरोप लगाते हुए गुटेकसा की संतप्त महिलाओं ने शनिवार को बिजली कार्यालय पर दस्तक देकर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होती, तब तक कार्यालय से नहीं हटने की जिद पर अड़ी रहीं। इस संदर्भ की जानकारी विधायक रामदास मसराम को मिलते ही उन्होंने कोरची के बिजली विभाग के कार्यालय को भेंट देकर महिलाओं से चर्चा की।

वहीं मोबाइल पर अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें दिशानिर्देश दिए। कोरची तहसील में अनेक स्थानों पर बिजली आपूर्ति विगत 5 दिनों से खंडित है। अनेक नागरिकों को अंधेरे में जीवनयापन करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में होने से इन दिनों विषैले जीव-जंतुओं का मुक्त विचरण देखा जाता है। इससे कभी भी बड़ी हानि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए बिजली वितरण विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल उपाययोजना करे, ऐसी सूचना इस समय विधायक रामदास मसराम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर दी।

विधायक मसराम ने नाराजगी व्यक्त की

इस दौरान देखभाल मरम्मत के कार्य करने के लिए कोरची तहसील में 3 विभिन्न ठेकेदारों को कार्य दिए गए हैं। कोई भी ठेकेदार कोरची तहसील में अपनी सेवा नहीं दे रहा है, केवल पैसे ऐठने का कार्य कर रहा है। जिससे विधायक मसराम ने नाराजगी व्यक्त की। ठेकेदार को सौंपा गया कार्य यह उचित समय में होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

मासूमों की चीख से दहला धानोरा! पत्नी का सिर कूचलकर पति ने गटका जहर, अनाथ हुए 4 बच्चे

ईरान में आधी रात को भीषण उत्पात: ब्रॉडकास्टिंग भवन फूंका, तेहरान की सड़कों पर आगजनी और भारी हिंसा

सिरोंचा में रेत का अकाल! घरकुल लाभार्थियों के सपनों पर फिरा पानी, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

75 करोड़ की दरकार, वरना गर्मी में मचेगा हाहाकार! जर्जर मामा तालाबों ने बढ़ाई गड़चिरोली की चिंता

कार्यालय में सुबह से ही महिलाओं का ठिया

बिजली आपूर्ति खंडित होने से विगत 5 दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे संतप्त गुटेकसा की महिलाओं ने शनिवार को सुबह ही बिजली कार्यालय पर दस्तक दी। वहीं जब तक समस्या हल नहीं होती, तब तक यहां से नहीं हटने की भूमिका लेते हुए कार्यालय परिसर में ही ठिया लगाया। बिजली आपूर्ति खंडित होने से छोटे बच्चों को व्यापक परेशानी हो रही है। विगत कुछ दिनों से तपिश व उमस बढ़ गई है। जिससे नागरिकों को व्यापक परेशानी और हाल बेहाल होते नजर आ रहे हैं। यह बात गंभीर है, इस ओर वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी होती नजर आ रही है।

क्या आप गड़चिरोली को ‘फडणवीसस्थान’ बनाना चाहते हैं? हर्षवर्धन सपकाल का सीएम पर जुबानी वार

अन्यथा उतरेंगे सड़क पर

धूपकाले में वोल्टेज का कारण बताकर तथा अब बरसात में पेड़, टहनियों का कारण बताया जा रहा है। जिससे कोरची तहसील के नागरिक केवल नरकीय यातना भुगतें क्या? ऐसा सवाल उठाते हुए अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो कोरची तहसील के जनता को साथ में लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी भी इस समय विधायक रामदास मसराम ने दी। इस समय कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कुरखेड़ा तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन नाट, पूर्व पंस सभापति परसराम टिकले, रामसुराम काटेंगे, विठ्ठल शेंडे, जावेद शेख, वसीम शेख समेत गुटेकसा के ग्रामीण उपस्थित थे।

Electricity supply disrupted for 5 days women knock gadchiroli electricity office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 08:58 PM

Topics:  

  • Electricity Problem
  • Gadchiroli News
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.