-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Elections For 1 Zilla Parishad 12 Panchayat Samiti And 3 Municipal Councils In Gadchiroli
गड़चिरोली में 1 जिला परिषद, 12 पंचायत समिति और 3 नगर परिषद में होंगे चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय पर क्या बोले स्थानीय नेता?
- Written By: आकाश मसने
सुप्रीम कोर्ट के महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दिए गए फैसले के बाद गड़चिरोली जिले में 1 जिला परिषद, 12 पंचायत समिति व 3 नगर परिषद के चुनावों का रास्ता साफ हो गया है।

गड़चिरोली जिला परिषद (सोर्स: साेशल मीडिया)
गड़चिरोली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित करने और चार महीनों के भीतर चुनाव सम्पन्न करने का आदेश दिया है। इससे स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। गड़चिरोली जिले में 1 जिला परिषद, 12 पंचायत समिति व 3 नगर परिषद के चुनाव होने वाले है।
यह आदेश 2022 से पूर्व की ओबीसी राजनीतिक आरक्षण व्यवस्था के आधार पर चुनाव कराने के लिए दिया गया है। इस निर्णय से पिछले कई वर्षों से अटके हुए स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनावों को गति मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के चलते अब महानगरपालिका, नगरपालिका, जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव शीघ्र होने की संभावना है।
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण लटके थे चुनाव
पिछले कुछ वर्षों से ओबीसी आरक्षण, वार्ड संरचना और अन्य तकनीकी कारणों से ये चुनाव टलते आ रहे थे। इसके कारण कई स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में प्रशासकों का शासन था, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में भी समय पर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, परंतु लंबित मामलों के कारण प्रक्रिया अटक गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
शिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग, किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग तेज
Amravati News: नांदगांव खंडेश्वर में हर नागरिक को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, आरोग्य वर्धिनी केंद्र की बैठक
न्यायालय ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि चुनाव टालने का संतोषजनक कारण नहीं है, तो उन्हें तत्काल कराया जाए। इस आदेश को ‘आदेश-सह-निर्देश’ कहा जा रहा है, जिससे चुनाव आयोग पर तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की जिम्मेदारी आ गई है। राज्य चुनाव आयोग ने इस आदेश के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयोग जल्द ही वार्ड संरचना, मतदाता सूची का अद्यतन और चुनाव कार्यक्रम की तारिख घोषित करेगा। 2022 से पहले की ओबीसी आरक्षण व्यवस्था के अनुसार चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आरक्षण विवादों से बचने की कोशिश की जाएगी। इसके कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनावों के लिए उत्साह का वातावरण है।
कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं ने की थी मांग
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने सरकार से कई बार स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव कराने की मांग की थी। लेकिन इस मांग को बार-बार नजरअंदाज किया गया। अब न्यायालय के हस्तक्षेप से राजनीतिक दलों में भी नई ऊर्जा आई है। ये चुनाव विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन युति सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई।
मुद्दों को अधिक प्रभावी रूप से सुलझाया जा सकेगा
भाजपा नेता प्रमोद पिपरे ने कहा कि न्यायालय का निर्णय स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को फिर से पटरी पर लाने के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों से चुनाव न होने के कारण कई स्थानों पर प्रशासनिक कामकाज पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का नियंत्रण नहीं था, जिससे विकास कार्यों पर भी असर पड़ा। अब चुनाव होकर जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, तो स्थानीय मुद्दों को अधिक प्रभावी रूप से सुलझाया जा सकेगा।
चुनावों में भाजपा को मिलेगी विजय
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे ने कहा कि स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयास लगातार चल रहे थे, लेकिन ओबीसी आरक्षण का मामला न्यायालय में जाने से अड़चन आई। महा विकास आघाड़ी सरकार की गलती के कारण चुनाव टले। न्यायालय के निर्णय का स्वागत है। स्थानीय स्वशासन संस्था लोकतंत्र की नींव है। समय पर चुनाव होना लोकतंत्र की आवश्यकता है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर भाजपा को इन चुनावों में निश्चित रूप से विजय मिलेगी।
Elections for 1 zilla parishad 12 panchayat samiti and 3 municipal councils in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में रिश्तों की मिसाल, ससुर ने विधवा बहू को बनाया बेटी; खुद मंडप में बैठकर किया ऐतिहासिक कन्यादान
Jul 08, 2026 | 06:45 PMविपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते
Jul 08, 2026 | 06:45 PMकृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, वायरल VIDEO देख लोग बोले- ‘हौसले को सलाम’
Jul 08, 2026 | 06:42 PMमनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
Jul 08, 2026 | 06:36 PMJio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
Jul 08, 2026 | 06:35 PMइंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
Jul 08, 2026 | 06:31 PMSudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Jul 08, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














