भाजपा के कोर कमेटी बैठक में रवींद्र चव्हाण ने दिए निर्देश, चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती पर की चर्चा
Gadchiroli News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने रणनीति बनाई, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने निर्देश दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
भाजपा की बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: भारतीय जनता पार्टी के विस्तारित कोर कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक हाल ही में मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व सांसद तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अशोक नेते प्रमुखता से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान पार्टी संगठन मजबूत करने के नितित्मक बाते, आगामी चुनाव के मद्देनजर बनाई जाने वाली रणनीति, चुनाव के मद्देनजर की जाने वाली तैयारी, विभिन्न सामाजिक उपक्रमों का नियोजन तथा निरंतर संवाद व संपर्क बढ़ाने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में प्रमुखता से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, भाजपा संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मंत्री आशीष शेलार, मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, गिरिश महाजन, विक्रांत पाटिल, विजय चौधरी, विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री डा. उपेंद्र कोठेकर समेत आदि मान्यवर उपस्थित थे।
पार्टी की नीति गांव-गांव तक पहुंचाएं
भारतीय जनता पार्टी, आरमोरी तहसील की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आरमोरी के विश्राम गृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रा. रमेश बारसागडे का शाल व श्रीफल देकर सत्कार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रा. रमेश बारसागडे ने जिले के भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को बढ़ाने प्रयास करने, प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिक्रिया तथा सूचना अहम रहेगी, ऐसी बात कहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सहकार महर्षि प्रकाश सावकार पोरेड्डीवार ने कहा कि जहां संगठन मजबूत होता है, वहां कार्य को गति आती है। पार्टी के नीति की जानकारी गांव-गांव में पहुंचाएं। सामाजिक न्याय, विकास तथा पारदर्शक कार्यप्रणाली लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में आरमोरी कार्यकारिणी के प्रमुख महिला पदाधिकारी नगर परिषद की महिला सभापति सुनिता चांदेवार, सुनिता मने, गीता सेलोकर, प्रगती नारनवरे, मीनाक्षी गेडाम, प्रमुख कार्यकर्ते श्रीहरी कोपुलवार, दीपक निंबेकर, बी. टी. सेलोकर, शैलेश ढोरे आदि उपस्थित थे। संचालन तहसील अध्यक्ष पंकज खरवडे ने किया। आभार भाजपा युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष कुणाल पिलारे ने माना।
संगठन को मजबूत करने का कार्य करें : गजबे
इस समय मार्गदर्शन करते हुए पूर्व विधायक कृष्णा गजबे ने कहा कि भाजपा अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं के संघर्ष से खड़ी हुई पार्टी है। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी एकजुटता से संगठन मजबूत करने का कार्य करें। नई पीढ़ी आगे आए। पार्टी की विचारधारा समाज तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता करें।
यह भी पढ़ें – 3 दिन में 1200 वाहनों की जांच, 2 लाख का जुर्माना, पोले के मद्देनजर एक्शन मोड पर ट्रैफिक पुलिस
बैठक में नवनियुक्त जिला व तहसील पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य भास्कर बोडणे, कार्यकारणी सदस्य मनोज मने, तहसील अध्यक्ष पंकज खरवडे, शहर अध्यक्ष विलास पारधी, महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष नीता ढोरे, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय हेमके, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष कुणाल पिल्लारे, राहुल तितिरमारे का नवनिर्वाचित कार्यकारणी सदस्य के रूप में पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सहकार महर्षि प्रा. प्रकाश सावकार पोरेड्डीवार, जिलाध्यक्ष प्रा. रमेश बारसागडे, पूर्व विधायक कृष्णा गजबे, जिला महामंत्री सदानंद कुथे, जिला सचिव भारत भावनथडे, शहर अध्यक्ष विलास पारधी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
