Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: धानोरा में खुले में रखा 35 हजार क्विंटल धान, खरीदी पर संकट गहराया, भड़के किसान

Procurement Centre Backlog: धानोरा तहसील के 6 केंद्रों पर 34,902 क्विंटल और कुल 17,300 क्विंटल धान खुले में पड़ा, मिलिंग नहीं होने से करोड़ों का धान जोखिम में, किसानों में नाराजगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 12, 2025 | 02:51 PM

6 केंद्रों पर करोड़ों का धान खुले में (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhanora Tehsil News: गड़चिरोली जिले में आदिवासी विकास महामंडल द्वारा प्रति समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत बड़े पैमाने पर धान की खरीदी की जाती है। लेकिन मिलर्स द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र में खरीदी किया गया धान अब तक नहीं उठाने और मिलिंग नहीं होने से करोड़ों रुपये का धान खुले में पड़ा है।

धानोरा तहसील के कुल 9 केंद्रों में अब तक 6 केंद्रों पर कुल 15 करोड़ 70 लाख रुपये के 34 हजार 902 क्विंटल धान खुले में पड़ा है। जिससे इस वर्ष खरीदी करने के लिए बड़ी दिक्कते निर्माण होकर किसानों की मेहनत मिट्टी में मिलने की बात किसानों द्वारा कही जा रही है। धानोरा तहसील में महामंडल के उपप्रादेशिक कार्या अंतर्गत धानोरा व पेंढरी में धान खरीदी केंद्र है।

7 खरीदी केंद्र

वहीं आविका संस्था द्वारा 7 खरीदी केंद्र है। इनमें दुधमाला, कारवाफा, मोहली, सोडे, चातगांव व सुरसुंडी केंद्रों पर खुले में रखे अब तक उठाए नहीं गये है। वहीं रांगी केंद्र का धान उठाए नहीं जाने के बाद भी यहां का कुछ धान शेड में तो कुछ धान खुले में पड़ा है। लेकिन शेष 6 केंद्रों का धान खुले में होकर उक्त धान नहीं उठाए जाने से इस वर्ष धान खरीदी कैसे करे? ऐसा प्रश्न उपस्थित हो रहा है। जिससे किसान समेत नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ मई 2026 तक खुलेगा, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी जानकारी

यातायात भीड़ कम करने के लिए बड़ा फैसला, राज्य में नए ऑटो परमिट जारी करना बंद

संजय शिरसाट के विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, अविनाश जाधव ने उठाए टेंडर और निधि वितरण पर सवाल

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

खरीदी केंद्र शेष धान (क्विंटल)
दुधमाला 3,222.92
कारवाफा 7,416.07
मोहली 5,319.32
सोडे 10,468.92
चातगांव 3,745.10
सुरसुंडी 4,730.28

धानोरा, पेंढरी 17,000 क्विंटल धान पड़ा

महामंडल के उपप्रादेशिक कार्यालय अंतर्गत आने वाले धानोरा व पेंढरी केंद्र पर अब तक 17 हजार 300 क्विंटल धान खुले में पड़ा है। पेंढरी केंद्र का कुछ धान पिसाई के लिए उठाया गया है। तो कुछ धान शेड में पड़ा है। धानोरा केंद्र का एक भी धान उठाया नहीं गया है। जिससे उपप्रादेशिक कार्यालय को इस वर्ष धान खरीदी करने के लिए बड़ी मुश्किल उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र किसान आत्महत्या: वर्धा जिले में 11 माह में 189 किसानों ने मौत को गले लगाया, देखें आंकड़ें

अनुमति मिलते ही धान भिजवाया जाएगा

धान पिसाई की अवधि जुलाई 2025 में खत्म हो गयी। है। अब 5 माह की अवधि हुई। वरिष्ठ कार्यालय के पास धान उठाने के लिए पत्रव्यवहार किया गया है। अनुमति मिलते ही धान भिजवाया जाएगा।

– हेमंत सोनवणे, उपप्रादेशिक प्रबंधक, धानोरा

Dhanora paddy procurement centres 35000 quintals open stock issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 02:51 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.