2 दिन से सिलेंडर की सप्लाई ठप, धानोरा के उपभोक्ता काट रहे एजेंसी के चक्कर
धानोरा में 2 दिन से गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, उपभोक्ता परेशान। प्रशासन को जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है।
Gadchiroli News: अमेरिका युध्द के चलते गत माह में देश समेत जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत निर्माण हो गई थी. सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों के सामने कतारें लगा रहे थें. लेकिन प्रशासन द्वारा अपील करने के साथ ही विशेष उपाययोजना किए जाने के कारण वर्तमान में जिले में सिलेंडर की स्थिति सामान्य होकर उपभोक्ताओं को घरपहुंच सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है.
लेकिन दूसरी ओर धानोरा तहसील मुख्यालय में पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण धानोरा समेत परिसर के गांवों के उपभोक्ता पूरी तरह त्रस्त हो गए है. साथ ही व्यवसायिक गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाने के कारण अनेक होटलों में आज भी चूल्हे जल रहे है. जिसके कारण व्यवसायियों समेत कामगारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ऐसे में धानोरा तहसील मुख्यालय में पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने का मामला सामने आया है. सिलेंडर बुकिंग करने वाले उपभोक्ता एजेंसी में पहुंचकर गैस सिलेंडर कब उपलब्ध होगा ऐसा सवाल एजेंसी धारक से पूछ रहे है. वहीं सिलेंडर के अभाव में अनेक लोगों पर चूल्हे पर भोजन पकाने की नौबत आ पड़ी है. जिससे संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल धानोरा की एजंसी में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
गड़चिरोली में पिछड़ा वर्गीय छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, प्रमोद सालवे ने उठाई आवाज
Naxal Weapon: Gadchiroli में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त, जंगल से भारी सामग्री बरामद
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
जान जोखिम में डालकर लकड़ियां ला रहे
गृहिणी मेघा मेहर ने कहा कि एक तरफ सरकार गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होने की बात कह रही है. वहीं दूसरी ओर बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है. सिलेंडर के अभाव में जंगल में अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ियां लानी पड़ रही है.
