चामोर्शी: मात्र 1800 के बिल के लिए पटवारी कार्यालय की बत्ती गुल; ऑनलाइन ‘सात-बारा’ के लिए किसान हो रहे परेशान
Gadchiroli News: चामोर्शी तहसील के मार्कंडादेव पटवारी कार्यालय का बिजली बिल बकाया होने पर महावितरण ने आपूर्ति काट दी है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से सात-बारा जैसे ऑनलाइन काम ठप हो गए हैं।
Gadchiroli Farmers Issues News: चामोर्शी तहसील के मार्कंडादेव के पटवारी कार्यालय का बिजली बिल दो माह से बकाया होने के कारण महावितरण कार्यालय के बिजली आपूर्ति ही खंडित कर दी है।
जिससे पटवारी कार्यालय का कामकाज प्रभावित होकर नागरिकों को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर सूरज आग उगल रहा है।
जिससे सभी कार्यालयों में पंखे, कूलर शुरू हो गए है। लेकिन मार्कंडादेव के पटवारी कार्यालय का पिछले दो माह से बिजली बिल बकाया था। वहीं महावितरण के कर्मचारियों द्वारा अनेक बार सूचना देने के बाद भी बिजली बिल नहीं भरा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू
गड़चिरोली में अनूठी पहल, गोंडवाना विवि ने स्थापित किया देश का पहला वैद्य चिकित्सालय
Gadchiroli News: गड़चिरोली में मनमाने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का विरोध, 25 जून को MSEDCL दफ्तर पर हल्लाबोल
HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
जिसके कारण महावितरण ने पटवारी कार्यालय की बिजली आपूर्ति खंडित कर दी है। जिसका खामियाजा किसानों को ऑनलाइन सातबारह समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिलने से किसान त्रस्त हो गए है।
विशेषत किसान और नागरिकों द्वारा आए दिन पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी सातबारह समेत अन्य दस्तावेज नहीं मिलने से किसानों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
यदि पटवारी कार्यालय द्वारा बिजली बिल नहीं भरा जा सकता है, तो कार्यालय क्यू शुरू रखा जा रहा है वहीं इस मामले से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर तीव्र नारजागी व्यक्त करते हुए तत्काल बकाया बिजली बिल भरकर नागरिकों को सेवा प्रदान करने की मांग की जा रही है।
1,800 रुपयों का बिल बकाया
एक तरफ आम नागरिकों को बिजली बिल अधिक आने के बाद भी नागरिक गर्मी से बचने के लिए किसी भी तरह की आनाकानी न करते हुए बिजली बिल भर रहे है। लेकिन स्थानीय पटवारी कार्यालय पर दो माह का 1 हजार 800 रुपये बकाया बिजली बिल होने के बाद भी कार्यालय द्वारा बिजली बिल नहीं भरने से महावितरण ने बिजली आपूर्ति खंडित की गई।
