गड़चिरोली जिले में ‘कैंसर वैन आपके द्वार’, कल से जांच व जनजागृति अभियान शुरू

Cancer Screening Campaign: गड़चिरोली जिले में 22 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक कैंसर वैन अभियान। मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच व जनजागरूकता अभियान शुरू।
Cancer Screening Campaign: गड़चिरोली जिले में 22 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक कैंसर वैन अभियान। मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच व जनजागरूकता अभियान शुरू।
गड़चिरोली न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Cancer Van: राष्ट्रीय असंसर्गजन्य रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा गड़चिरोली जिले में कैंसर जांच और जनजागरूकता के लिए ‘वाहन आपके द्वार’ के संकल्प पर आधारित ‘कैंसर वैन’ अभियान 22 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इस वैन के माध्यम से मुख, स्तन और गर्भाशय मुख (सर्वाइकल) कैंसर की प्राथमिक स्क्रीनिंग की जाएगी।

जिन नागरिकों में कैंसर की आशंका दिखाई देगी, उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए संदर्भित किया जाएगा। जिले की 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और पुरुषों से अपील की गई है कि वह इस जांच का लाभ अवश्य लें। दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंह में घाव रहना, मुंह में सफेद/लाल चकत्ते दिखना, मुंह खोलने में तकलीफ, महिलाओं में असामान्य रक्तस्राव, दुर्गंधयुक्त स्त्राव, स्तन में गांठ या आकार में बदलाव ऐसे लक्षण दिखाई देने पर जांच अत्यंत आवश्यक बताई गई है।

अभियान में भाग लें

अभियान के महत्त्व को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, जिला शल्य चिकित्सक डा. माधुरी किलनाके, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप शिंदे, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डा. सतीशकुमार सोलंके और अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सालवे ने नागरिकों से अपील की है कि वह कैंसर के जोखिम का शीघ्र पता लगाने हेतु इस अभियान में सक्रिय भाग लें और समय पर जांच करवाएं।

तहसील निहाय कैंसर वैन का कार्यक्रम

तहसील दिनांक
गड़चिरोली 22 से 27 नवंबर
चामोर्शी 28 नवंबर से 9 दिसंबर
मुलचेरा 10 से 13 दिसंबर
एटापल्ली 15 से 17 दिसंबर
भामरागड़ 18 से 20 दिसंबर
अहेरी 22 से 24 दिसंबर
सिरोंचा 25 से 27 दिसंबर
धानोरा 29 दिसंबर से 1 जनवरी
कोरची 2 से 8 जनवरी
कुरखेड़ा 3 से 7 जनवरी
Navbharat Live
navbharatlive.com