Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डीजल का खर्चा निकालने दौड़ रही बसें, रापनि कर्मियों के हड़ताल का नतिजा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 07, 2022 | 10:57 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली. पिछले तीन माह से रापनि का सरकार में विलगीकरण करने की प्रमुख मांग को लेकर रापनि कर्मचारी हड़ताल कर रहे है. हड़ताल के कारण संपूर्ण राज्य में रापनि की बससेवाएं पुरी तरह प्रभावित हो गयी थी. जिसके कारण यात्रियों को निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था.

ऐसे में कुछ दिन पहले हड़ताल करनेवाले कुछ कर्मचारी सेवा में दाखिल होने के कारण गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेरी डिपो से करीब 9 बसेस चलाई जा रही है. लेकिन बसों का परिचलन काफी कम होने के कारण रापनि के लिये यह बसे चलाना घाटे का सौंदा साबित हो रहा है. वर्तमान में केवल डिजल का खर्चा निकालने के लिये बसेस चलाई जाने की बात कही जा रही है.

3 डिपों की प्रतिदिन की आय 50 हजार 

गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेरी डिपो से वर्तमान स्थिति में 9 बसेस चलाई जा रही है.जिनमें ब्रम्हपुरी डिपो 2, अहेरी डिपो 2 और गड़चिरोली डिपो की 6 बसेस का समावेश है. कोरोना कालावधि से पहले प्रति डिपो प्रति दिन 10 लाख रूपयों की आय होती थी. वहीं कोरोना कालावधि में भी प्रति दिन 6 से 7 लाख रूपयों का राजस्व मिल रहा था. लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के चलते अब प्रतिदिन डिपों को केवल 50 हजार रूपयों की आय हो रही है. जिससे रापनि पर घाटे में बसेस चलाने की नौबत आन पड़ी है. 

सम्बंधित ख़बरें

20 साल की सेवा और 4 महीने से खाली हाथ! वर्धा जिला परिषद में वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश

5 दिन का हो कामकाजी सप्ताह: बैंकों की सांकेतिक हड़ताल, सावेडी में यूनियन बैंक के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन

Nagpur News: काम बंद, 200 मरीज बिना इलाज लौटे, डेंटल कॉलेज में निवासी डॉक्टरों का आंदोलन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वापस ली, विधायक किशोर जोरगेवार की मध्यस्थता सफल

हड़ताल पर डटे है कर्मी

रापनि कर्मचारियों को सरकार में विलगीकरण करने की प्रमुख मांग को लेकर संपूर्ण राज्य में 28 अक्टूबर से रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू किया है. कर्मचारियों के इस हड़ताल को अब 3 माह से अधिक का समय बीत किया है. इस कालावधि में हड़ताल करनेवाले रापनि कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ती और निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई. लेकिन कर्मचारी अपनी प्रमुख मांग को लेकर हड़ताल पर डटे रहे. वहीं वर्तमान स्थिति में कुछ कर्मचारी सेवा में दाखिल हो गये है. लेकिन सैकडों की तादाद में कर्मचारी अब भी हड़ताल में डटे है.

यात्रि वर्ग हुए त्रस्त 

हाल ही में गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत तीन डिपों द्वारा करीब 9 बसेस सड़कों पर चलाई जा रही है. लेकिन बसों की संख्या काफी कम होने के कारण यात्रियों को अब भी निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं दुसरी ओर निजि वाहनधारकों द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाने और अधिक पैसे वसूलने के कारण यात्रि पुरी तरह त्रस्त हो गये है. बसेस समय पर नहीं आने के कारण यात्रियों को अब भी निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. 

Buses running to pay the cost of diesel the result of the workers strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2022 | 10:57 PM

Topics:  

  • Workers' Strike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.