आंधली में रातभर भालू ने जमाया डेरा, नागरिकों में दहशत
- Written By: नवभारत डेस्क
कुरखेडा. तहसील के आंधली नवरगांव इस गांव में भालू का दर्शन हुआ है. रातभर भालू ने एक किसान के धान के तनस के ढेर में डेरा जमाया हुआ था. इस दौरान आज सुबह के दौरान ग्रामीणों ने भालू को भगया. गांव में भालू के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल परिसर से कल रात के दौरान अचानक भालू ने आंधली, नवरगांव में प्रवेश किया. यहां के नागरिक सदाशिव मलगाम के तनस के ढेर में रातभर भालू ने अपना बसेरा बनाया. सुबह के दौरान मलगाम को भालू दिखते ही उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.
इसके बाद ग्रामीणों ने भालू को वहां से भगाने का प्रयास किया. घबराएं भालू ने गांव के नकाराम जांभुलकर के घर पर चढ़कर साईटोला गांव की ओर भाग खड़ी हुई जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. भालू के दर्शन होने से गांव के नागरिकों में दहशत का वातावरण है.
