- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Baba Saheb Was Insulted In Gadchiroli Society Came Out On The Streets
गड़चिरोली में हुआ बाबासाहेब का अपमान! सड़क पर उतरा समाज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
गड़चिरोली जिले के सोमनपल्ली गांव के बस स्टैंड में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति अपमानजनक शब्द लिखे। यह मामला सामने आने के बाद दलित समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा...
- Written By: आकाश मसने

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते समाज के लोग
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के चामोर्शी-आष्टी मार्ग पर बसे तथा आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोमनपल्ली गांव के बस स्थानक में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति अपमानजनक शब्द लिखने पर समाज लोगों में गुस्सा फूट गया। वहीं इस घटना का विरोध करते हुए दलित समाज के लोगों ने पुलिस थाने पर दस्तक देने के साथ ही जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन कर डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।
सोमनपल्ली के बसस्थानक में आंबेडकर के प्रति आपत्तिजनक लिखने वालों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और आष्टी परिसर के नागरिकों ने आष्टी पुलिस थाने पर दस्तक दी और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार न करने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। इस समय युवा आघाड़ी अध्यक्ष विवेक खोब्रागडे समेत एएसपी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
गड़चिरोली में वंचित ने किया निषेध प्रदर्शन
गड़चिरोली शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक में वंचित बहुजन आघाड़ी के पूर्व विदर्भ समन्वयक बालु टेंभुर्णे के नेतृत्व में निषेध आंदोलन किया गया। साथ ही डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति अपमानजनक शब्द लिखने वाले आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग का ज्ञापन जिलाधीश अविश्यांत पंडा, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार न करने पर वंचित बहुजन आघाड़ी द्वारा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली:भामरागड़ के नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पुलिया की मांग पर आंदोलन की चेतावनी
गड़चिरोली में सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत, आमगांव महाल PHC पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप
Babulnath Temple Case: 75 वर्षीय भिक्षु को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मंदिर छोड़ने के लिए मिली 4 साल की मोहलत
‘सिर्फ हिंदू ही नहीं जज भी खतरे में हैं’, जजों के घरों पर चोरी को लेकर बच्चू कडू ने फडणवीस पर साधा निशाना
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस समय आघाड़ी के नेता जीके बारसिंगे, भरत येरमे, विलास केलझरकर, शहराध्यक्ष तुलसीराम हजारे, युवक आघाड़ी के उपाध्यक्ष कवडु दुधे, आजाद समाज पार्टी के राज बंसोड, भारत रायपुरे, नीलम दुधे, कांता भडके, शेषराव तुरे, नामदेव दुधे, नेताजी मेश्राम, ज्योती उराडे, लता रामटेके, माला मेश्राम, संघरक्षीत बांबोले, सतीश दुर्गमवार, भोजु रामटेके आदि उपस्थित थे।
चामोर्शी और भेंडाला में युवा भीमसेना ने किया निषेध
शुक्रवार को सुबह सोमनपल्ली गांव के बसस्थानक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा राज्यघटना के शिल्पकार डा। बाबासाहब आंबेडकर के प्रति अपमानजनक शब्द लिखने के कारण समाज बंधुओं की भावनाएं आहत हुई है। इस घटना का चामोर्शी और भेंडाला में युवा भीमसेना के पदाधिकारियों ने निषेध आंदोलन किया है।
इस समय विशाल सहारे, संगम उंदिरवाडे, धम्मदीप सहारे, प्रसन्न वालदे, आदर्श उंदिरवाडे, मोनल सहारे, सारंग साखरे, समाधान कोटांगले, सुमित साखरे, विवेक साखरे, गौरव वालदे, अश्विन सोरते, स्वप्निल पोरते, अमन लाकडे समेत समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Baba saheb was insulted in gadchiroli society came out on the streets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














