गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Road Accident: गडचिरोली के आरमोरी-वडसा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
गडचिरोली सड़क हादसा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Armori Wadsa Road Accident: गडचिरोली आरमोरी-वडसा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में आरमोरी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज 29 मई को सुबह करीब 9:15 से 9:30 बजे के बीच आरमोरी से बडसा जाने वाले मुख्य मार्ग पर जय माता दी सेलिब्रेशन लॉन से लगभग 2 किमी दूर हुआ। देसाईगंज तहसील के कुरूड निवासी सुरेश भास्कर दोनाडकर (56) यह अपनी एम. एच. 34 एई 1861 क्रमांक की दोपहिया से कुरूड से आरमोरी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उसी ट्रक ने सामने से आ रही एम. एच. 33 जे 9290 क्रमांक की दोपहिया को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार धानोरा तहसील के रोगी निवासी शिवाजी सुखराम डीवरे (58) की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
सिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल
Mumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें:-आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पीछा करने पर ट्रक छोड़कर भागा आरोपी चालक
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायल सुरेश दोनाडकर को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एम. एच 40 बीजी 7497 क्रमांक का टुक जब्त कर लिया, हालांकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। आरमोरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक ज्योति राक्षे कर रही है।
