Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरमोरी के मुख्य मार्ग पर मवेशियों का डेरा, दुर्घटना का खतरा बढ़ा; वाहन चालक परेशान

  • Author By mayur rangari | published By navabharat |
Updated On: Mar 10, 2026 | 06:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadachiroli News: मवेशियों से बढ़ा दुर्घटना का खतरा मुख्य मार्ग पर लगा रहता हैं डेरा, वाहन धारक त्रस्त आरमोरी त. सं. आरमोरी शहर के मुख्य मार्ग पर आए दिन सुबह और शाम के समय मवेशियों का डेरा रहने के कारण वाहनधारक पूरी तरह त्रस्त हो गये है. जिससे नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल उपाययोजना करने की मांग शहर के नागरिकों ने की है.

आरमोरी शहर मध्य परिसर में बसा होने के साथ ही यहां से नागपुर, देसाईगंज और गड़चिरोली की ओर जाया जाता है. जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन दौड़ते रहते हैं. इसके अलावा तहसील के विभिन्न गांवों में जाने के लिए निजी वाहन समेत अन्य वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है. लेकिन दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्गों पर आए दिन मवेशियों का डेरा रहने के कारण वाहनधारकों को वाहन चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इससे पहले कई बार सड़कों पर मवेशियों का डेरा होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आयी है. शहर में मुख्य मार्गों पर ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज रफ्तार दौड़ऩे वाली वाहन अचानक मवेशी सामने आने के कारण नियंत्रण में नहीं आती है. ऐसे में बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है. लावारिस मवेशियों के चलते शहर के नागरिक भी त्रस्त हो गये है.

सम्बंधित ख़बरें

सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती

किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल

पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इस संदर्भ में अनेक बार नगर परिषद प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नप द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. मुख्य मार्गों पर मवेशियों का डेरा रहने से दुर्घटना होने की संभावना गंभीर होने के कारण नगर परिषद प्रशासन तत्काल लावारिस मवेशियों का बंदोबस्त करने की ऐसी मांग शहर के नागरिकों ने की है.

Armori stray cattle road accident risk gadchiroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 03:57 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Heavy Traffic
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.