उठाव नहीं हुआ तो गड़चिरोली में करेंगे धान फेंको आंदोलन, ऑल इंडिया किसान सभा की चेतावनी
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के अहेरी विभाग में लाखों क्विंटल धान बारिश में सड़ रहा है। खरीदी केंद्रों पर लापरवाही से पड़ा धान अब खाने लायक नहीं रहा। किसानों में भारी नाराज़गी है।।
- Written By: आकाश मसने
खरीदी केंद्र में रखा धान (फोटो नवभारत)
Gadchiroli News in Hindi: किसानों ने पसीना बहाकर, कड़ी धूप और मेहनत से तैयार किया गया धान आज सरकार की लापरवाही के कारण खुले में पड़ा सड़ रहा है। गड़चिरोली जिले के अहेरी विभाग की सभी पांचों तहसीलों- एटापल्ली, भामरागड़, मूलचेरा, अहेरी और सिरोंचा के खरीदी केंद्रों पर पिछले कई महीनों से लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। लगातार बारिश से इस धान का भारी नुकसान हुआ है। ऑल इंडिया किसान सभा ने आरोप लगाया कि यह धान खाने लायक भी नहीं रहा।
धान की इस तरह अमानवीय बर्बादी होना केवल किसानों के साथ अन्याय नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की बर्बादी है। सरकार की जनविरोधी मानसिकता का जीता-जागता प्रमाण है, ऐसा किसान सभा ने कहा है। धान के इस गंभीर प्रश्न पर ऑल इंडिया किसान सभा की गडचिरोली जिला काउंसिल ने उप प्रादेशिक प्रबंधक, आदिवासी विकास महामंडल कार्यालय, अहेरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसान सभा ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। सड़ रहा सारा धान 15 दिनों के भीतर तत्काल उठाया जाए, और यदि धान की उचल संभव नहीं हो तो इसे स्थानीय जनता में मुफ्त वितरित किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर गरमाई राजनीति; जिला और महिला कांग्रेस का कल संयुक्त विरोध प्रदर्शन
गोंदिया ग्रामीण सड़कों पर मवेशियों का कब्जा; अतिक्रमण और गंदगी से यातायात बाधित, ग्राम पंचायत प्रशासन मौन
भंडारा: खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का बड़ा हंटर; 36 लाइसेंस निलंबित, ई-पॉस मशीन के बिना बिक्री पर गिरी गाज
भंडारा एसटी डिपो हादसा: यांत्रिकी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जांच शुरू
धान फेंको आंदाेलन की दी चेतावनी
इन मांगों को अगर शासन ने नहीं माना, तो जनता अब शांत नहीं बैठेगी। किसान सभा के नेतृत्व में किसान और जनता सड़कों पर उतरकर धान फेंको आंदोलन शुरू करेंगे। इस आंदोलन के तहत सड़ा-गला धान ट्रक, ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों में भरकर सीधे महामंडल कार्यालय के सामने फेंका जाएगा। इससे उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन और महामंडल की होगी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में महाराष्ट्र के 6 टीचर हुए सम्मानित, राष्ट्रपति ने देशभर के 81 शिक्षकों को दिया पुरस्कार
जिले के किसानों में आक्रोश
धान के प्रश्न पर किसान सभा के सचिन मोतकुरवार, सूरज जक्कुलवार, रमेश कवडो, सत्तू हेडो आदि ने प्रशासन से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि, किसानों के पसीने से पैदा अन्न को सड़ने देना शासन द्वारा जनता और किसानों का घोर अपमान है। जनता अब हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगी। धान उठाया नहीं गया तो महामंडल कार्यालय में धान फेंककर भ्रष्ट महामंडल का असली चेहरा उजागर किया जाएगा।
