- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Aheri Residents Demand Roads Drains From Ex Minister Ambrishrao Atram
गड़चिरोली में नालियों और सड़कों के निर्माण की मांग, नागरिकों ने पूर्व राज्यमंत्री से लगाई गुहार
अहेरी नगर पंचायत के प्रभाग 2 में बदहाल सड़कों और नालियों की समस्या को लेकर नागरिकों ने पूर्व राज्यमंत्री अम्ब्रीशराव आत्राम से गुहार लगाई। उन्होंने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया।

Gadchiroli News: अहेरी नपं अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 2 में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रभाग में सड़कें, नालियां तथा स्ट्रीट लाइट का अभाव होने से नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
जिससे प्रभाग क्र। 2 में नालियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइट निर्माण करने की मांग को लेकर नागरिकों ने पूर्व राज्यमंत्री तथा जिले के पूर्व पालकमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें समस्या हल करने की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में कहा कि बरसात के दिनों में परिसर में बारिश का पानी जमा रहने के कारण गंदा पानी सड़कों से बहता है। जिससे गंदगी का वातावरण निर्माण होता है। जिससे कीचड़, दुर्गंध के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर परिणाम होने का भय है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
गड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
SSC Result: गड़चिरोली की छात्राओं ने दिखाई शानदार सफलता, 42 स्कूलों का 100% रिजल्ट
अनेक जगह सड़क की दयनीय अवस्था हुई है, जिससे नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन के लिए व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही प्रभाग में स्ट्रीट लाइट की कमी होने से रात के दौरान संपूर्ण परिसर में अंधेरे का आलम रहता है।
इस संदर्भ में अनेक बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई है। ऐसी बात कहते हुए नागरिकों ने समस्या को लेकर पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम की भेंट लेकर समस्या रखकर उपाययोजना करने की मांग की।
संबंधित विभाग को दिए निर्देशराजे अम्ब्रीशराव आत्राम ने नागरिकों के समस्याओं की गंभीरता से सुध लेकर संबंधित विभाग को उचित सूचना देकर प्रभाग क्र. 2 में नाली व सीमेंट सड़क तथा आवश्यक जगह स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपते समय दिवा वेलादी, ज्योति पटनुरी, तुलसी आत्राम, जमुना आसाम, वैशाली तिम्मा, मनीषा महाका, सरिता वेहदा, शांता मट्टामी, संजय तिम्मा, अमोल गुडेल्लीवार आदि उपस्थित थे
Aheri residents demand roads drains from ex minister ambrishrao atram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
May 12, 2026 | 02:22 PMDr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
May 12, 2026 | 02:22 PMवर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
May 12, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














