गड़चिरोली जिले की 3 नगर परिषद में 67 सीटें, 92,864 मतदाता करेंगे मतदान, चुनाव के लिए प्रशासन तैयार
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गड़चिरोली जिला तैयार हो चुका है। इसमें जिले से कुल 92 हजार 864 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
नगर परिषद (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के गड़चिरोली, देसाईगंज और आरमोरी इन तीन नगर परिषद अंतर्गत कुल 68 सदस्य जगहों के लिये चुनाव होने वाला है। इसमें जिले से कुल 92 हजार 864 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिये नगर परिषद क्षेत्र में 105 मतदान केंद्र तैयार कर चुनाव के लिये प्रशासकीय तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने दी है।
गड़चिरोली नगर परिषद में सर्वाधिक 43 हजार 513 मदताता होकर उनके लिये 46 मतदान केंद्र निश्चित किये गये हैं। इस नगर परिषद में कुल 27 सदस्यों का चयन होगा। वहीं देसाईगंज नगर परिषद में कुल 26 हजार 352 मतदाता होकर 32 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इस नप क्षेत्र में 21 सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा आरमोरी नगर परिषद में 22 हजार 999 मतदाता होकर वह 27 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। आरमोरी नगर परिषद में कुल 20 सदस्य संख्या निश्चित की गई है।
आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व
इस चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है। तीनों नगर परिषद में चुनाव लड़ने वाले कुल 68 सदस्यों में से करीब 35 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित रखे गये हैं। इसके अलावा कुल 68 जगहों में से 31 जगह सर्वसाधारण, 18 जगह नामाप्र (नामांकित मागास प्रवर्ग) के लिये, 11 जागा अनुसूचित जाति और 8 जगह अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त
घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
यह भी पढ़ें – लैंड स्कैम और अब टैंगो शराब…पवार का फंसा परिवार, दोनों बेटों पर सपकाल ने कसा शिकंजा, कहा- 10 नंबरी
महिला आरक्षण की जानकारी
गड़चिरोली नगर परिषद के 27 में से 14 जगह, देसाईगंज नगर परिषद के 21 में से 11 जगह और आरमोरी नगर परिषद के 20 में से 10 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित है। इसमें विभिन्न प्रवर्ग की महिलाओं को अवसर मिला है। गड़चिरोली में सर्वसाधारण गुट की 6 जगह, देसाईगंज में सर्वसाधारण गट के 6 जगह और आरमोरी में सर्वसाधारण गुट के 3 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित है।
| नगर परिषद | कुल मतदाता | मतदान केंद्र | सदस्य संख्या |
|---|---|---|---|
| गडचिरोली | 43,513 | 46 | 27 |
| देसाईगंज | 26,352 | 32 | 21 |
| आरमोरी | 22,999 | 27 | 20 |
| कुल | 92,864 | 105 | 68 |
