Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Naxalite Surrenders: गड़चिरोली में लाखों के इनामी 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 वारदातों में थे शामिल

सरकार ने वर्ष 2005 से घोषित किए आत्मसमर्पण योजना के चलते और हिंसा भरे जीवन से तंग आकर वरिष्ठ नक्सलियों समेत अनेक नक्सलियों ने अब तक जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 14, 2025 | 08:50 PM

नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गड़चिरोली की कमान संभाली है। जब से सीएम ने गड़चिरोली की सत्ता संभाली है तब से गड़चिरोली जिले का हुलिया बदल गया है। अब एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें गड़चिरोली जिले के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लिया है। गड़चिरोली जिले में 38 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जो कि गड़चिरोली के हालात सुधरने की ओर इशारा कर रहा है।

तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गड़चिरोली के तीन इनामी नक्सली विक्रम उर्फ ​​संदीप तुलावी (40), नीलाबाई उर्फ ​​अनुसाया उइके (55) और वसंती उर्फ ​​दुल्लो हिदामी (36) ने गड़चिरोली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संदीप तुलावी और अनसुया उइके पर 16-16 लाख रुपये का इनाम था, जबकि दुल्लो हिदामी पर छह लाख रुपये का इनाम था।” उन्होंने बताया कि 2022 से गड़चिरोली में 53 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 20 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा, ‘‘आत्मसमर्पण करने वाले और मुख्यधारा में शामिल होने वालों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।”

विक्रम व वंसती वरिष्ठ कैडर के नक्सल दंपत्ति

सीवाईपीसी/डीवीसीएम/उपकमांडर कंपनी क्रं. 10 विक्रम उर्फ मंगलसिंह उर्फ संदीप सहागु तुलावी और पीपीसीएम/सी-सेक्शन कमांडर कंपनी क्र. 10 वसंती ऊर्फ सुरेखा उर्फ दुल्लो राजू हिडामी वरिष्ठ कैडर के नक्सल दंपत्ति है। आत्मसमर्पित वरिष्ठ नक्सली विक्रम तुलावी का करीब 14 हिसंक वारदातों में समावेश होकर इनमें 5 मुठभेड़, 3 आगजनी और 6 अन्य अपराधों का समावेश है।

वहीं पत्नी वसंती के खिलाफ 1 मुठभेड़ का मामला दर्ज होकर वसंती को अन्य हिसंक अपराधों में समावेश होने की जांच पड़ताल जारी है। वहीं नीलाबाई के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पड़ताल जारी है। सरकार द्वारा विक्रम तुलावी पर 16 लाख रुपये और नीलाबाई उईके पर 16 लाख तथा विक्रम की पत्नी वंसती हिडामी पर 6 लाख रुपयों का इनाम रखा गया था।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब तक 699 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जिला पुलिस दल द्वारा तीव्र रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाए जाने के कारण अब तक करीब 699 नक्सलियों ने जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2022 से लेकर अब तक कुल 53 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं शुरू वर्ष में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर अहिंसा का मार्ग अपनाया है।

आत्मसमर्पण कराने की कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, गड़चिरोली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल, सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल और सीआरपीएफ के 191 बटालियन के कमांडेंट सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में की गई।

3 naxalites carrying bounty of rs 38 lakh surrendered in gadchiroli police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2025 | 08:50 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Naxalite Surrenders

सम्बंधित ख़बरें

1

25 हजार लाडली बहने हुई अपात्र, 1929 का अनुदान पूर्णत: बंद, 651 बहनों ने वापिस लिया आवेदन

2

कुरखेड़ा में हाथियों ने किसानों की फसल कर दी तहस-नहस, नुकसान की जानकारी लेने ताडगुडा पहुंचे सांसद

3

Gadchiroli News: 103 गांवों में 1 ही दुग्ध संकलन केंद्र, पुशपालकों के सामने दूध बिक्री का प्रश्न

4

गड़चिरोली में चामोर्शी के बाद एटापल्ली में दहशत, दो टस्कर हाथियों ने मचाया उत्पात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.