Gadchiroli District: राज्य के करीब 10 हजार अंशकालीन स्त्री परिचारिकाओं ने मानधन में वृध्दि व किमान वेतन के मांग के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे.मार्स्कवादी कप्युनिस्ट पार्टी व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटु के नेतृत्व में किए गए लॉग मार्च के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मानधन में वृध्दि करने का आश्वासन दिया था.
आखिकार मंगलवार को सरकार ने परिपत्रक जारी कर स्त्री परिचारिकाओं के मानधन में 3 हजार रुपये वृध्दि करने का निर्णय लिया है.इस निर्णय से राज्य समेत जिले की स्त्री परिचारिकाओं को बड़ी राहत मिली है.सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से अंशकालीन महिला परिचारिकाओं की मांग अंशत पूर्तता हुई है.
लेकिन मुख्य स्वास्थ्य सेवा में कायम नियुक्ति व किमान वेतन दर अनुसार 16,800 रुपये वेतन देने की मांग अब तक प्रलंबित है. इस मांग के लिए आगामी अवधि में संघर्ष शुरू रखने की चेतावनी सीटू के राज्याध्यक्ष डा. डी. एल. कराड, राज्य सरचिटणीस एम. एच. शेख और सचिव अमोल मारकवार ने दी है.
मानधन वृध्दि समेत किमान वेतन की मांग के लिए स्त्री परिचारिकाओं ने बरसात में भी हड़ताल की थी. स्त्री परिचारिका, आंगनवाड़ी सेविका, आशा व शालेय पोषण कर्मचारी संयुक्त रूप से लॉग मार्च निकालकर सरकार पर दबाव निर्माण किया था.उस समय दिया गया आश्वासन काफी समय तक प्रलंबित रहने से राज्यभर में आंदोलन जारी थे.