स्मार्ट मीटर के विरोध में NCP अजित पवार गुट का गड़चिरोली में आंदोलन, 12 तहसीलों में तालाबंदी की चेतावनी

Gadchiroli NCP Protest: महावितरण द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में अजित पवार ने प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर जिले की 12 तहसीलों के बिजली कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी गई।
Gadchiroli Smart Meter Protest News
अजित पवार गुट का आंदोलनसोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Gadchiroli Smart Meter Protest News: गड़चिरोली जिले में महावितरण की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने गुरुवार को महावितरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पार्टी ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की।

अजित पवार गुट मांग नहीं माने जाने पर जिले की सभी 12 तहसीलों के बिजली वितरण कार्यालयों पर तालाबंदी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

जिलाध्यक्ष रविंद्र वासेकर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लीलाधर भरडकर समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के दौरान महावितरण के कामकाज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

घर पर नहीं थे ग्राहक फिर भी लगा दिए मीटर

राकां पदाधिकारियों का आरोप है कि जिले के कई इलाकों में ऐसे उपभोक्ताओं के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए गए, जहां उस समय ग्राहक मौजूद नहीं थे।गड़चिरोली जिले में महावितरण की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अजित पवार गुट) का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई सामान्य और गरीब उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।

आंदोलनकारियों के अनुसार, बढ़े हुए बिलों के कारण पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसलिए स्मार्ट मीटर लगाने की कथित जबरदस्ती बंद कर पुराने मीटर ही लगाए जाने चाहिए।

Gadchiroli Smart Meter Protest News
गड़चिरोली में करोड़ों का निवेश, देवेंद्र फडणवीस का दावा युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए सुनहरे अवसर

उपभोक्ताओं के हितों से समझौता नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक प्रमुख राजनीतिक नेता रविंद्र वासेकर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर यदि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर नई व्यवस्था थोपी नहीं जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग तत्काल स्वीकार नहीं की गई तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। इसके तहत जिले की सभी 12 तहसीलों में स्थित बिजली वितरण कार्यालयों पर ताला लगाने का आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक गड़चिरोली जिले के महावितरण कार्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित निवेदन भी अधिकारियों को सौंपा। अब देखना होगा कि महावितरण प्रशासन स्मार्ट मीटर को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर क्या कदम उठाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com