वडदम ग्रामसभा का बड़ा फैसला, गांव में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध; उल्लंघन पर 10 हजार का जुर्माना

Vaddam Village Liquor Ban: गड़चिरोली के वडदम गांव में ग्रामसभा ने अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर 10 हजार रुपये जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
gadchiroli vaddam village liquor ban illegal liquor 10 thousand fine
गड़चिरोली शराबबंदी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Illegal Liquor Sale In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित सिरोंचा तहसील के अतिदुर्गम वडदम गांव में हाल ही में ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में गांव में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही निर्णय का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने तथा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

गांव में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री के कारण ग्रामीणों पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। पहले तीन लोगों द्वारा शराब बेची जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर सात हो गई। इसके चलते विशेष रूप से युवाओं में शराब की लत बढ़ने लगी, जिससे महिलाएं और अन्य ग्रामीण चिंतित थे। अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुक्तिपथ के मार्गदर्शन में गांव संगठन की महिलाएं लगातार प्रयास कर रही थीं। इसी क्रम में ग्रामपंचायत सभागृह में आयोजित ग्रामसभा में अवैध शराब बिक्री की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई।

gadchiroli vaddam village liquor ban illegal liquor 10 thousand fine
खाना तैयार नहीं था तो भड़का पति, शराब के नशे में पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटककर की हत्या

गांव में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

तत्काल अवैध कारोबार बंद करने का आह्वान : मुक्तिपथ के तहसील उपसंयोजक शंकर गाग्गूरी ने शराबबंदी कानून और ग्रामसभा के अधिकारों की जानकारी देते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक उपाय सुझाए। इसके बाद सरपंच, पुलिस पाटील, ग्रामपंचायत सदस्य, महिलाओं और प्रतिष्ठित नागरिकों की चर्चा के बाद गांव में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्रामसभा के निर्णय का उल्लंघन न हो, इसके लिए 10 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

उल्लंघन पर 10 हजार का जुर्माना

सभा में ही गांव के सात शराब विक्रेताओं की सूची तैयार की गई। इसके बाद गांव संगठन की महिलाएं तथा पुलिस पाटील ने संबंधित विक्रेताओं के घर जाकर उन्हें नोटिस जारी की और तत्काल अवैध कारोबार बंद करने का आह्वान किया। गांव को शराबमुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर अभियान शुरू कर दिया है। इसी दौरान अहिंसक कार्रवाई करते हुए एक विक्रेता के पास मिली शराब को नष्ट किया गया। गांव की महिलाओं ने स्पष्ट किया कि शराब विक्रेताओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com