गड़चिरोली के सिरोंचा ग्रामीण अस्पताल में मरीजों का भोजन बंद, डॉक्टर अपनी जेब से करा रहे व्यवस्था

Sironcha Rural Hospital: गड़चिरोली के सिरोंचा ग्रामीण अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से भर्ती मरीजों को भोजन नहीं मिल रहा है। दूरदराज के गांवों से आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।
gadchiroli sironcha hospital patient food supply contractor negligence
सिरोंचा ग्रामीण अस्पताल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Health Department: अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवा के साथ दो वक्त का भोजन मिलना भी जरूरी है, लेकिन सिरोंचा ग्रामीण अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से मरीज इस बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। ठेकेदार ने भोजन की आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे दूरदराज के गांवों से आए गरीब मरीजों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। मरीज भूखे न रहें, इस मानवीय जिम्मेदारी को निभाने के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी अपनी जेब से खर्च कर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

एक ओर अधिकारी की संवेदनशीलता मरीजों के लिए सहारा बनी है, तो दूसरी ओर ठेकेदार की लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिरोंचा तहसील दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्र में आती है। यहां के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद मरीज उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती होते हैं। इनमें से कई मरीजों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण उनके लिए बाहर से भोजन खरीदना संभव नहीं होता।

ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल

ऐसे मरीज अस्पताल की ओर से मिलने वाले भोजन पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन पिछले सप्ताह भर से भोजन आपूर्ति बंद होने के कारण उनकी मुश्किले बढ़ गई हैं। विशेषतः मरीजों को भूखा न रहना पड़े, इसके लिए अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी स्वयं अपनी जेब से पैसे खर्च कर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों की इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है, लेकिन मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालनेवाले ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

gadchiroli sironcha hospital patient food supply contractor negligence
धुले: वकील के घर से 50 फीट दूर झाड़ियों में मिला पत्नी का जला हुआ शव, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती गरीब मरीजों को भोजन के लिए भटकना पड़े, यह गंभीर चिंता का विषय है। नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर भोजन आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

साथ ही पिछले सप्ता भर से भोजन आपूर्ति बंद रखनेवाले संबंधित ठेकेदार की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी की जा रही है। अब देखना यह है कि, स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कब कादम उठाता है और मरीजों को नियमित भोजन की सुविधा कब उपलब्ध होती है।

gadchiroli sironcha hospital patient food supply contractor negligence
Weather Today: महाराष्ट्र में नवंबर के आखिरी रविवार को कैसा रहेगा मौसम? जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का हाल

मुख्य बिंदु

  • भोजन बंद: सप्ताहभर से ठेकेदार ने रोकी आपूर्ति

  • मरीज बेहाल : बाहर से भोजन खरीदना मुश्किल

  • अधिकारी का सहाराः निजी खर्च से करा रहे भोजन की व्यवस्था

  • ठेकेदार बेपरवाहः आश्वासन के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं

  • कार्रवाई की मांगः ठेकेदार पर जांच और कार्रवाई वकी मांग

सूचना के बाद भी शुरू नहीं हुई आपूर्ति

चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वहलाकोंडा ने कहा कि पिछले सप्ताह भर से ठेकेदार द्वारा मरीजों के लिए भोजन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। मरीजों को असुविधा न हो, इसलिए वे स्वयं के खर्च पर भोजन उपलब्ध करा रहे है। संबंधित ठेकेदार से इस बारे में पूछताछ करने पर जल्द ही भोजन आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।