Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ED ने ठगों को सिखाया सबक, महाराष्ट्र से लेकर दुबई तक मचा हड़कंप, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

नवी मुंबई में 1,700 घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र के एक बिल्डर एवं उसके सहयोगियों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 29, 2025 | 08:18 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नवी मुंबई में 1,700 घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र के एक बिल्डर एवं उसके सहयोगियों की 44 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के तहत दुबई में एक विला, मुंबई और पुणे में मकान और भूखंड सहित अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।

ईडी बताया कि यह कार्रवाई ‘सुप्रीम कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड’, इसके प्रवर्तक ललित टेकचंदानी और कुछ अन्य के खिलाफ की गई है। उन पर नवी मुंबई के तलोजा में एक आवासीय परियोजना के सिलसिले में 1,700 से अधिक घर खरीदारों से 400 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा करने का आरोप है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि परियोजना में देरी के कारण घर खरीदारों को न तो फ्लैट मिला न ही पैसे वापस किये गए। टेकचंदानी को पिछले साल मार्च में ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में है।

क्या है मामला?

ईडी ने दावा किया कि उससे की गयी पूछताछ में खुलासा हुआ है कि घर खरीदने वालों से मिली धनराशि का बिल्डर ने निजी लाभ के लिए और अपने परिवार के सदस्यों समेत विभिन्न लोगों नामों से संपत्तियां बनाने के लिए ‘धनशोधन’ किया।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

निदेशालय के मुताबिक टेकचंदानी ने कंपनी के स्वामित्व और निदेशक पद से हटने के बावजूद अन्य आरोपियों की सहायता से कंपनी की संपत्तियों का ‘हस्तांतरण’ किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कंपनी से आने वाली रकम को एक सहयोगी इकाई के खाते में डाल रहे थे और इस तरह रुपयों की ‘हेराफेरी’ कर रहे थे।

पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दुबई स्थित एक विला, मुंबई में आवासीय व्यावसायिक परिसर, पुणे में भूखंड और सावधि जमाराशि की अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया गया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 44.07 करोड़ रुपये आंकी गई है। एजेंसी ने इससे पहले जांच के तहत 158 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

Fraud with buyers case villa in dubai and immovable properties in mumbai and pune confiscated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 08:18 PM

Topics:  

  • Dubai
  • ED
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

कोंकण तट पर समुद्र में होगी उथल-पुथल, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें महाराष्ट्र के मौसम का हाल

2

अब आरक्षण की चोरी! 174 आरक्षित इंजीनियरिंग सीटों की लूट, नागपुर-पुणे-मुंबई के ये कॉलेज लगा रहे चूना

3

महाराष्ट्र बदल रहा है…17 अगस्त आखिरी मौका, बनें बदलाव का हिस्सा @ MH 1st Conclave 2025

4

Maharashtra News Live: मुंबईकरों को मिलेगी राहत, IMD ने बारिश का रेड अलर्ट हटाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.