मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे उतरेंगे चुनावी मैदान में, इस पार्टी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने नासिक में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव जनहित पार्टी से लड़ने की घोषना की है। साथ ही उन्होंने नासिक से ४ उम्मीदवारों की घोषना की है। संजय पांडे ने कहा कि वे खुद मुंबई से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
- Written By: किर्तेश ढोबले
पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने नासिक में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव जनहित पार्टी से लड़ने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने नासिक से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है। संजय पांडे ने कहा कि वे खुद मुंबई से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इससे पहले, मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने ऐलान किया था कि वह मुंबई के वर्सोवा से विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। इसके साथ ही उन्होंने वर्सोवा इलाके के झूलेलाल मंदिर में नारियय चढ़ाकर चुनाव प्रचार शुरू किया।
संजय पांडे ने फेसबुक पर लिखा, “आज मैंने वर्सोवा के झूलेलाल मंदिर से वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र से प्रचार शुरू किया है। कोई पार्टी नहीं है, लेकिन हम कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इससे पहले, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करत हुए पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने कहा था कि अब तक मैंने उस निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया है। पांडे ने कहा वे पिछले कई सालों से जहां रह रहे है वहां सभी लोगों को उन्हें समर्थन है। विवादों में रह चुकें पुलिसकर्मी का कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अभी किसी भी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं किया। मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके संजय पांडे ने कहा कि वे अपना खुद का राजनीतिक संगठन बनाएंगे। जिसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी।
यह भी पढ़ें:-CBI ने NSE फोन टैपिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को किया गिरफ्तार
विवादों में रह चुकें हैं संजय पांडे
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर कई बार विवादों में रह चुकें हैं। सिंतबर 2022 में उन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों से जुड़े फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है। संजय पांडे पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक रहते हुए परमबीर सिंह पर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ आरोप वापस लेने का दबाव बनाया था।
