पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने थामा भारत राष्ट्र समिति का दामन

Charan Waghmare join BRS
Published on: 
Updated on: 

भंडारा. विकास फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और तुमसर के पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए, हैदराबाद में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ भारत राष्ट्र समिति पार्टी में शामिल हो गए.नए भारत के निर्माण का लक्ष्य रखकर हर भारतीय नागरिक को उसके मूल अधिकार दिलाने का प्रयास करना भारत राष्ट्र समिति का असल उददेश्य है.

इसी वजह से मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए हैदराबाद गए चरण वाघमारे भारत राष्ट्र समिति के प्रवेश किया.इस अवसर पर उनके साथ कई कार्यकर्ता भी भारत राष्ट्र समिति पार्टी में शामिल हो गए.चरण वाघमारे पूर्व में भाजपा के विधायक रहे है. पिछली मर्तबा विधानसभा चुनाव के दौरान उनका टिकट भाजपा ने काट दिया था. इस कारण उन्होंने बतौर निर्दलीय किश्मत आजमाई. अच्छे वोट लिए लेकिन जीत नहीं पाए थे.