नागपुर की सोसायटी में हादसा, खुले टैंक ने व्यक्ति की ली जान, बिल्डर की लापरवाही पर सवाल
Nagpur Accident News: नागपुर में पानी जांचने गए फ्लैटधारक की खुले टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बिल्डर पर लापरवाही और सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हादसा, खुले टैंक में मौत,(सोर्स: सौजंय AI)
Nagpur Accident Open Water Tank: नागपुर पानी की जांच करने के लिए गए फ्लैटचारक की खुले टाके में गिरने के कारण मौत हो गई। टाके पर न कोई ढक्कन था और न सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। बिल्डर की लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया। बेलतरोड़ी पुलिस ने बिल्डर संजीव जायसवाल के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया है। जायसवाल द्वारा गोटाल पांजरी में सिंगापुर सिटी का निर्माण किया जा रहा है।
सोसाइटी के 503 नंबर के फ्लैट में बिलास शालिकराव कटारे (56) रहते थे। बड़ी बेटी नेहा बेंगलुरु में एक कंपनी की अकाउंटेंट है, जबकि दूसरी बेटी शिक्षण ले रही है। बिल्डर ने उन्हें फ्लैट में पजेशन दिया था। साथ ही 2030 तक का मेंटेनेंस भी लिया है। इसके बावजूद काम पूरा नहीं किया गया।
खुला टाका, सुरक्षा दीवार तक मौजूद नहीं
से पानी नहीं आने के कारण विगत 28 अप्रैल की सुबह 5:30 बजे नल से विलास जांच करने के के लिए नीचे पानी के टाके के पास गए, वहां न तो सुरक्षा दीवार थी और न ही टाके को कवर किया गया था। पानी की जांच करते समय विलास उसमें गिर गए।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
नीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
परिसर में रहने वाले मित्र ने उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती किया 30 अप्रैल को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण विलास की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें:-परीक्षा प्रणाली में भारी गड़बड़ी? हाई कोर्ट पहुंचा नागपुर विश्वविद्यालय मामला, जांच समिति पर सवाल
जांच के दौरान विलास की बेटी नेहा ने बिल्डर की लापरवाही उजागर की। अपने पिता की मृत्यु के लिए बिल्डर जायसवाल को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
