नागपुर में नकली बीज का बड़ा रैकेट बेनकाब, कृषि विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 52 लाख का माल जब्त
Nagpur Fake Seed Racket: नागपुर में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 52 लाख रुपये के कथित नकली बीज जब्त किए गए। अहमदाबाद से आए ट्रक से हजारों पैकेट बरामद होने पर जांच तेज हो गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
नकली बीज रैकेट, कृषि विभाग कार्रवाई,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Agriculture Department Raid: नागपुर कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली बीज के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। लकड़गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमाननगर स्थित ऑक्ट्रॉय फ्रीजोन वेयरहाउसिंग के बाहर एक ट्रक से नकली बीज समेत करीब 52 लाख रुपये का माल बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से भारी मात्रा में नकली बीज नागपुर लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर रीना डोंगरे और उनकी टीम ने गोदाम के बाहर निगरानी शुरू की।
इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक से बीज की बोरियां उतरती दिखाई दी, अधिकारियों ने तुरंत छापा मारा, तलाशी में 58 बोरियों से 2,960 पैकेट नकली बीज बरामद किए गए, ये बीज अहमदाबाद की सुकून नामक कंपनी द्वारा भेजे गए थे जो महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड भी नहीं है। अधिकारियों ने ट्रक समेत करीब 52 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में विक्रम चौधरी उर्फ विक्रम जाट सहित अन्य का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पैमाइश, फिर म्यूटेशन! महाराष्ट्र में संपत्ति विवादों पर लगेगी लगाम; राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
बदनामी न करें ठाकरे गुट, सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख शिवसेना विवाद पर फिर नई तारीख, 30 जुलाई को होगी सुनवाई
कल बुलेट से विधानसभा, आज इंडिगो की इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर; CM फडणवीस के नो VIP अंदाज की हो रही चर्चा
TCS Nashik Case: जांच में सहयोग का दावा भी नहीं आया काम! निदा खान की पांचवीं जमानत याचिका भी खारिज
पूरे नेटवर्क की जांच शुरू
सूत्र के अनुसार विगत दिनों पुलगांव में भी इसी कंपनी के नकली बीज पकड़े गए थे। वहीं से मिली जानकारी के आधार पर नागपुर में यह बड़ी कार्रवाई की गई फिलहाल लकडगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बीज के सीपल जांच के लिए लैब भेज दिए गार है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में दर्दनाक हादसा: भिलगांव में पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर पर गिरी बिजली; 15 वर्षीय छात्र की मौत
कृषि विभाग और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। आशंकर जताई जा रही है कि नकली बीज का कारोबार कई जिलों तक फैला हो सकता है।
